फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   education quality survey exaamination held in 610 scools of sirmaur

Sirmour News: सिरमौर में 13 हजार बच्चों ने दी राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वे परीक्षा

Fri, 03 Nov 2023 11:28 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
education quality survey exaamination held in 610 scools of sirmaur
लाइव... सचित्र
विज्ञापन

सिरमौर में 13 हजार बच्चों ने दी राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वे परीक्षा
तीसरी, छठी और नवीं कक्षा के बच्चों की जांची शिक्षा की गुणवत्ता
कन्या स्कूल में 59, मॉडल में 18, प्राथमिक कन्या में 17 बच्चों ने दी परीक्षा
जिले के 610 सरकारी-गैर सरकारी स्कूलों में आयोजित हुई परीक्षा

नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के 610 सरकारी और गैर सरकारी स्कूलों में शुक्रवार को एक साथ राज्य शिक्षा उपलब्धि सर्वे परीक्षा आयोजित की गई। समग्र शिक्षा हिमाचल ने शिक्षा की गुणवत्ता और उत्कृष्ठता जांचने के लिए परीक्षा का आयोजन किया। परख (परफॉर्मेंस एसेसमेंट रिव्यू एंड एनालिसिस ऑफ नॉलेज फॉर हॉलिस्टिक डेवलपमेंट) के माध्यम से करवाई गई यह सर्वे परीक्षा ओएमआर आधारित रही।
जिला मुख्यालय नाहन की कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन में 59 छात्राओं, राजकीय आदर्श केंद्रीय मॉडल पाठशाला नाहन में 18 और प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला कन्या नाहन में 17 बच्चों ने यह परीक्षा दी।
विज्ञापन

समय सुबह 11:02 बजे। स्थान, राजकीय आदर्श केंद्रीय मॉडल पाठशाला नाहन। यहां तीसरी कक्षा के 24 में से 18 बच्चों ने केंद्रीय मुख्य शिक्षक मंजू चौहान और डीएलएड प्रशिक्षु प्रियंका की देखरेख में यह परीक्षा दी। छह बच्चे अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समय सुबह 11:25 बजे। स्थान, प्राथमिक केंद्रीय पाठशाला कन्या नाहन। यहां तीसरी कक्षा के 19 में से 17 बच्चों ने डीएलएड प्रशिक्षु वंदना तोमर की देखरेख में परीक्षा दी। दो बच्चे अनुपस्थित रहे।
छोटे बच्चे होने के कारण परीक्षा के नियमों के अनुसार वंदना ने बच्चों से पूछ-पूछ कर उनकी ओएमआर शीट भरी।
समय सुबह 11:40 बजे। स्थान, कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नाहन। स्कूल के हॉल में छठी और नवमीं कक्षा के बच्चों ने एक साथ यह परीक्षा दी। खंड परियोजना अधिकारी डाॅ. आशिमा राघव और जिला रिसर्च एवं मूल्यांकन समन्वयक और जिला स्तर सहायक समन्वयक (डिस्ट्रिक्ट लेवल एसोसिएट कोऑर्डिनेटर) एकता शर्मा की देखरेख में बच्चों ने यह परीक्षा दी।
कन्या स्कूल में छठी कक्षा की 44 में से 30 और नवमीं कक्षा की 43 में से 29 छात्राओं ने यह परीक्षा दी। दोनों कक्षाओं की 28 छात्राएं इस परीक्षा से अनुपस्थित रहीं। जिला शोध एवं मूल्यांकन समन्वयक एकता शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को 610 सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में यह परीक्षा हुई। इसमें करीब 13 हजार बच्चे मौजूद रहे।
इस सर्वे परीक्षा को करवाने में 680 बीएड, डीएलएड प्रशिक्षु और शिक्षकों ने भूमिका निभाई। तीसरी व छठी कक्षा में तीन सीरीज में और नवमीं कक्षा में चार सीरीज में प्रश्न पत्र दिए गए थे।

इसमें तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों का यह टेस्ट 60 मिनट, छठी का 75 मिनट और नौवीं कक्षा का 90 मिनट का रहा। इस सर्वे के माध्यम से विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता, उनका भाषीय ज्ञान और गणित से संबंधित जानकारी की सही जानकारी प्राप्त की जा सकेगी।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed