फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   education

सिरमौर के 450 प्राथमिक- माध्यमिक स्कूलों में लगेंगी बायोमिट्रिक मशीनें

Fri, 24 Jan 2020 09:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
education
नाहन (सिरमौर)। शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक कार्यालय नाहन में शुक्रवार को विशेष बैठक आयोजित की गई। शिक्षा उपनिदेशक विपिन शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिला सिरमौर के सभी 14 शिक्षा खंडों के प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी और अपर प्राइमरी के खंड स्रोत समन्वयकों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर शिक्षा उपनिदेशक ने कहा कि जनपद सिरमौर के सभी 450 प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में बायोमीट्रिक मशीनें लगाई जा रही हैं। जल्द इन्हें स्कूलों में चालू कर दिया जाएगा। उन्होंने छात्रवृत्ति के लिए सभी बच्चों के खाते खुलवाने के भी निर्देश दिए। कहा कि मिड डे मील योजना की विस्तृत रिपोर्ट भी समय पर उपलब्ध करवाई जाए। स्कूलों में बच्चों को पौष्टिक एवं स्वच्छ भोजन दिया जाए। इस अवसर पर जिला विज्ञान समन्वयक शालू परमार और ओंकार शर्मा ने विद्यालय आपदा प्रबंधन योजना की जानकारी दी। साथ ही हर स्कूल की आपदा प्रबंधन योजना की जानकारी 30 जनवरी तक कार्यालय में प्रेषित करने के निर्देश दिए। स्कूल सेफ्टी प्रोजेक्ट को पूर्णतया प्रत्येक स्कूल में सख्ती से लागू करने के अलावा पिछड़ा क्षेत्र उपयोजना के तहत 26 पंचायतों के स्कूलों के विद्यार्थियों से संबंधित सामग्री मांग को जल्द कार्यालय भेजने को भी कहा। इस मौके पर कार्यालय अधीक्षक तारा सिंह, नरेश बतरा, एसओ देवेंद्र शर्मा और बबीता समेत बीईईओ और खंड स्रोत समन्वयक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed