फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Education Minister Rohit Thakur will take stock of damage in Sirmaur

Sirmour News: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर लेंगे सिरमौर में नुकसान का जायजा

Thu, 03 Aug 2023 05:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 05:00 PM IST
विज्ञापन
Education Minister Rohit Thakur will take stock of damage in Sirmaur
आज शाम पहुंचेंगे नाहन, जिलाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर आज से दो दिवसीय सिरमौर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे सिरमौर में भारी बारिश और आपदा से हुए नुकसान को लेकर राहत और पुनर्वास प्रक्रिया की समीक्षा करेंगे।

रोहित ठाकुर को प्रदेश सरकार ने सिरमौर जिले के लिए राहत और पुनर्वास के लिए प्रभारी मंत्री बनाया है। वे 4 अगस्त को शाम 7:00 बजे नाहन पहुंचेंगे। शिक्षा मंत्री 5 अगस्त को सुबह 10:00 बजे नाहन में सिरमौर जिला में भारी बारिश और आपदा के कारण हुए नुकसान के दृष्टिगत जिलाधिकारियों के साथ समीक्षा करेंगे।
विज्ञापन


इसके बाद शिक्षा मंत्री सुबह 11:30 बजे पांवटा साहिब के लिए रवाना होंगे और नाहन से पांवटा साहिब के मध्य भारी बारिश और आपदा से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करेंगे और क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित ठाकुर दोपहर 2:00 बजे पांवटा साहिब विश्राम गृह में उपमंडल स्तरीय अधिकारियों के साथ भारी बरसात से हुए नुकसान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे।शिक्षा मंत्री शाम 3:00 बजे पांवटा से शिलाई के लिए रवाना होंगे और भारी बरसात से प्रभावित क्षेत्रों के साथ क्षतिग्रस्त सड़कों का निरीक्षण भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed