{"_id":"6695132987e30c1c9b0c09f3","slug":"due-to-negligence-of-the-construction-company-cracks-in-residential-house-nahan-news-c-176-1-ssml1040-125062-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: निर्माण कंपनी की लापरवाही से \nरिहायशी मकान में आई दरारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: निर्माण कंपनी की लापरवाही से रिहायशी मकान में आई दरारें
Mon, 15 Jul 2024 05:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Mon, 15 Jul 2024 05:46 PM IST
विज्ञापन
एक साल बीत जाने के बाद भी नहीं हुई अभी तक कोई कार्रवाई
परिवार दहशत में रहने को मजबूर, कभी भी गिर सकता है मकान
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। सड़क निर्माण कंपनी की लापरवाही के चलते रामशहर के समीप रोखान गांव के विनोद कुमार के मकान को भूमि कटाव से खतरा हो गया है। मकान में दरारें आ गई हैं। जहां पर भूमि कटाव हो रहा था निर्माण कंपनी ने वहां पर नाममात्र का डंगा दिया। अब सड़क का कार्य पूरा होने के बाद पीड़ित व्यक्ति अपने मकान को बचाने के लिए भटक रहा है।
हिमाचल प्रदेश सड़क एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम ने वर्ल्ड बैंक की सहायता से रामशहर से बद्दी तक सड़क की डबल लेन का निर्माण कार्य किया। इसमें ठेकेदार ने सड़क को चौड़ा करने के लिए कई जगह खुदाई तो कर दी। रामशहर से करीब 4 किलोमीटर आगे रोखान गांव में विनोद कुमार के रिहायशी मकान को भी भूमि कटाव से खतरा पैदा हो गया है। यहां पर जरूरत के हिसाब से डंगे नहीं लगाए।
भूमि कटाव होने पर विनोद ने कंपनी को बार-बार सूचित कर रिटेनिंग वाल लगाने की मांग की लेकिन सूचित करने के बाद कंपनी ने कोई कार्रवाई नहीं की। पीड़ित व्यक्ति ने मार्च में परिवहन और राजमार्ग विभाग को शिकायत भेजी थी जिस पर संज्ञान लेते हुए उपमंडलाधिकारी नालागढ़ ने 3 अप्रैल को निगम के बिलासपुर कार्यालय को प्रार्थी की शिकायत भेज कर समस्या का समाधान करने का आग्रह किया था किंतु इस पर अभी तक न निगम ने और न ही निर्माण कंपनी ने कोई कार्रवाई की। दूसरी बरसात शुरू हो गई है। विनोद कुमार और उसके परिवार के लोग दहशत के साए में रह रहे हैं। उन्होंने संबंधित विभाग से मकान के नीचे सड़क में रिटेनिंग वाल लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
उधर, निमार्ण कंपनी के प्रतिनिधि अजय शर्मा ने बताया कि विनोद कुमार की शिकायत के विषय में पत्र संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया है। कंपनी ने अपना काम पूरा करके सामान भी समेट लिया है, इसलिए इस विषय में कुछ नहीं किया जा सकता।