फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   DSR PONTA WIN CRICKET PRATIYOGITA IN PONTA

डीएसआर ने जीती राष्ट्रीय एकता पिंक लेदर क्रिकेट प्रतियोगिता

Sat, 18 Dec 2021 12:27 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
DSR PONTA WIN CRICKET PRATIYOGITA IN PONTA
पांवटा साहिब में हुई क्रिकेट स्पर्धा की विजेता टीम ट्राफी व मुख्य अतिथि के साथ। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा में खेली गई प्रथम राष्ट्रीय एकता पिंक लेदर क्रिकेट प्रतियोगिता पर डीएसआर की टीम ने कब्जा किया है। फाइनल मैच डीएसआर ने तिरुपति टीम को 73 रन से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। ऑल राउंड प्रदर्शन पर तिरुपति टीम के कमल कुमार मैन ऑफ द सीरीज रहे।
विज्ञापन

टॉस जीत कर डीएसआर टीम ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 182 रन बनाए। मनीष ने शानदार शतकीय पारी खेली। ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने केवल 54 गेंदों में 11 छक्कों व चार चौकों की मदद से 103 रन बनाए, जबकि महेश ने 17 व अंकुर ने 15 रन बनाए।
विज्ञापन

तिरुपति टीम की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अमनदीप ने दो, योगेश, अंकित व कमल ने 1-1 विकेट लिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए तिरुपति टीम 15 ओवर में केवल 109 रन ही बना सकी। आरिफ 24, योगेश 24 व कमल ने 23 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसआर पांवटा टीम की तरफ से भानू ने तीन, हैप्पी ने तीन, रोहित ने दो, अरुण व सचिन ने एक-एक विकेट लिया। समापन व पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्यातिथि डॉ. रोहताश नागिया व विशिष्ट अतिथि हिमाचल यूथ ब्रिगेड पांवटा के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह मिक्का ने पुरस्कार वितरित किए। आयोजक मोहम्मद अरशद व अनिल चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में कुल 22 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर इंद्रजीत सिंह, संजीव वर्मा बब्बू, इरफान मलिक, परनीत सिंह, सुरजीत सिंह, रोबिन, कशिश गुप्ता, सुनील पुंडीर, परनेश, मुकेश शर्मा व अनिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed