{"_id":"6a96bbf05170dff001085e1e","slug":"drops-of-hope-society-provided-41-units-of-blood-in-august-nahan-news-c-177-1-nhn1002-187671-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी ने अगस्त में उपलब्ध करवाया 41 यूनिट रक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी ने अगस्त में उपलब्ध करवाया 41 यूनिट रक्त
विज्ञापन
नाहन, पीजीआई, आईजीएमसी व अन्य अस्पतालों में जरूरतमंद मरीजों को मिली मदद
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने अगस्त माह में जरूरतमंद मरीजों के लिए 41 यूनिट रक्त उपलब्ध करवाकर मानव सेवा की मिसाल पेश की। एक अगस्त से 31 अगस्त तक सोसायटी के सदस्यों ने जिले के साथ-साथ चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, शिमला, देहरादून और अन्य स्थानों पर उपचाराधीन मरीजों के लिए रक्त और प्लेटलेट्स की व्यवस्था करवाई।
सोसायटी द्वारा उपलब्ध करवाए गए रक्त का सबसे अधिक लाभ डॉ. वाईएस परमार राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन में उपचाराधीन मरीजों को मिला। अगस्त में मेडिकल कॉलेज नाहन के मरीजों के लिए ए पॉजिटिव की पांच, ओ पॉजिटिव की दो, एबी निगेटिव की एक और बी पॉजिटिव की सात यूनिट रक्त की व्यवस्था की गई। सोसायटी के सदस्य भूपेंद्र ठाकुर, अनूप, प्रिंस सैनी, देव अत्रि, सलमान खान, अखिल महेश्वरी, कपिल नेगी नदीम खान, साहिल और तरुण धीमान ने जरूरत के अनुसार पीजीआई चंडीगढ़, आईजीएमसी शिमला, पंचकूला, मोहाली, टांडा मेडिकल कॉलेज और अन्य अस्पतालों में भी रक्त उपलब्ध करवाया।
सोसायटी के संचालक ईशान राव ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। वर्तमान में सोसायटी के साथ 1500 से अधिक रक्तदाता सदस्य जुड़े हुए हैं। जरूरत पड़ने पर सदस्य दिन-रात रक्तदान के लिए आगे आते हैं। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों के सामूहिक सहयोग और लगातार मेहनत से यह सेवा अभियान निरंतर जारी है।