फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   drops of hope groups save four people life

Sirmour News: ड्रॉप्स ऑफ होप ग्रुप ने फिर बचाई चार जिंदगियां

Sat, 18 Nov 2023 11:29 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Nov 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
drops of hope groups save four people life
पीजीआई चंडीगढ़ में रक्तदान करता ड्राप्सऑफ होप समूह का सदस्य रितेश सैनी। जागरूक पाठक
सचित्र...
विज्ञापन

ड्रॉप्स ऑफ होप ग्रुप ने फिर बचाई चार जिंदगियां

पीजीआई चंडीगढ़ समेत नाहन में किया महादान

अपने खर्चे पर बाहरी राज्यों में भी पहुंच रहे सदस्य

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के ड्रॉप्स हॉफ होप समूह से जुड़े सदस्यों ने फिर पीजीआई चंडीगढ़ और नाहन में चार जरूरतमंद मरीजों को रक्त देकर उनकी जिंदगियां बचाईं।

इस समूह से जुड़े रोहित सैनी ने ए पाजिटिव ब्लड पीजीआई चंडीगढ़ जाकर मरीज को दिया। जबकि मेडिकल काॅलेज नाहन में मोहम्मद इकबाल ने ए पाॅजिटिव, गुन्नूघाट पुलिस चौकी में बतौर आरक्षी तैनात ललित वर्मा ने ए निगेटिव और अनूप थापा ने ओ निगेटिव खून देकर अनमोल जीवन बचा लिए।
विज्ञापन


बता दें कि ड्रॉप्स ऑफ होप ग्रुप पिछले पांच साल से सक्रिय है। इन वर्षों में समूह के सदस्य 800 यूनिट से ज्यादा खून दान कर चुके हैं। संचालक ईशान राव के नेतृत्व में चल रहे इस समूह से 900 से ज्यादा सदस्य जुड़े हैं। इसमें न केवल सरकारी कर्मचारी हैं बल्कि समाजसेवी और अन्य कई वर्गों और समुदायों के लोग भी जुड़े हैं, जो दिन-रात जरूरत पड़ने पर लोगों की सेवा में खड़े हो रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बात ये भी है कि इस समूह के सदस्य अब तक दिल्ली एम्स, अंबाला, मोहाली, देहरादून, डेराबस्सी, पंचकूला जैसे बड़े अस्पतालों में भी अपने खर्चे पर लोगों की जिंदगियां बचा चुके हैं। इस समूह में कई लोग ऐसे भी हैं, जो दुर्लभ खून की कमी को भी पूरा कर रहे हैं।


मेडिकल काॅलेज नाहन में समूह के सदस्य रोजाना किसी न किसी को खून देते आ रहे हैं। जबकि आईजीएमसी शिमला तक भी ये सदस्य जरूरतमंदों की मदद कर चुके हैं।

समूह के संचालक ईशान राव ने बताया कि पिछले दिन चंडीगढ़ और मेडिकल काॅलेज नाहन में सदस्यों ने चार लोगों की जिंदगियां बचाई हैं। उन्होंने बताया कि ये समूह साल 2013 से बना है। जबकि, 2018 से ये लगातार सक्रिय है। समूह में 900 से ज्यादा सक्रिय सदस्य हैं जो एक फोन कॉल पर किसी भी व्यक्ति की मदद के लिए अपने खर्चे पर किसी भी अस्पताल में पहुंच रहे हैं।

पीजीआई चंडीगढ़ में रक्तदान करता ड्राप्सऑफ होप समूह का सदस्य रितेश सैनी। जागरूक पाठक

पीजीआई चंडीगढ़ में रक्तदान करता ड्राप्सऑफ होप समूह का सदस्य रितेश सैनी। जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed