फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   drops of hope anhiyaan

Sirmour News: ड्रॉप्स ऑफ होप ने उपलब्ध करवाया 64 यूनिट रक्त

Mon, 01 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
drops of hope anhiyaan
मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक में रक्तदान के बाद प्रमाण पत्र प्राप्त करते रक्तदाता। स्रोत : सोसायटी - फोटो : credit
-अनमोल जिंदगी की सुरक्षा में योगदान की मुहिम जारी
विज्ञापन


-सदस्यों ने कई शहरों में पूरी की रक्त की आवश्यकता

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। ड्रॉप्स ऑफ होप सोसायटी सिरमौर ने मई माह के दौरान 64 यूनिट रक्त उपलब्ध करवाकर जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। सोसायटी के सदस्यों ने एक मई से 31 मई तक विभिन्न अस्पतालों में मरीजों की आवश्यकता के अनुसार रक्त उपलब्ध कराया। इनमें डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन, पीजीआई चंडीगढ़, जीएमसी-32 चंडीगढ़, पंचकूला, मोहाली, सुल्तानपुर और आईजीएमसी शिमला शामिल हैं।
सोसायटी के अनुसार मेडिकल कॉलेज नाहन में ए पॉजिटिव की 11 यूनिट, ओ पॉजिटिव की आठ यूनिट, एबी पॉजिटिव की तीन यूनिट, बी पॉजिटिव की 14 यूनिट, एबी निगेटिव की एक यूनिट और ओ निगेटिव की एक यूनिट रक्त उपलब्ध करवाया गया। इसके अलावा विभिन्न अस्पतालों में भी जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की व्यवस्था की गई।
विज्ञापन

सोसायटी के सदस्य सुनील वर्मा ने मोहाली स्थित फोर्टिस अस्पताल में बी पॉजिटिव रक्तदान किया, जबकि प्रवेश बंसल ने पीजीआई चंडीगढ़ में बी पॉजिटिव रक्तदान कर मरीज की सहायता की। बाज ब्लड ग्रुप के अध्यक्ष सलमान खान ने पीजीआई चंडीगढ़, पंचकूला और मोहाली में तीन यूनिट रक्त की व्यवस्था करवाई। वहीं अखिल माहेश्वरी ने मोहाली और पंचकूला में जिला सिरमौर के मरीजों के लिए चार यूनिट रक्त उपलब्ध करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपिल नेगी ने आईजीएमसी शिमला में बी पॉजिटिव की दो यूनिट और ओ पॉजिटिव की छह यूनिट रक्त की आवश्यकता पूरी करवाई। इसके अलावा पीजीआई चंडीगढ़ में एबी पॉजिटिव रक्त की दो यूनिट की व्यवस्था भी करवाई गई। देहरादून में नदीम खान ने चार यूनिट रक्त की आवश्यकता पूरी कराने में सहयोग दिया।

सोसायटी के संचालक ईशान राव ने बताया कि संस्था पिछले कई वर्षों से जरूरतमंद लोगों को रक्त उपलब्ध करवाने का कार्य कर रही है। वर्तमान में सोसायटी से 1500 से अधिक सदस्य जुड़े हुए हैं, जो जरूरत पड़ने पर रक्तदान कर मरीजों की अनमोल जिंदगी बचाने में सहयोग दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि समाज सेवा की यह मुहिम आगे भी निरंतर जारी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed