{"_id":"6182c9ee34dc3566207844fc","slug":"driver-died-in-tipper-accident-in-rahgargh-sirmaur-nahan-news-sml3892589101","type":"story","status":"publish","title_hn":"टिपर खाई में गिरा, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टिपर खाई में गिरा, चालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजगढ़ (सिरमौर)। उपमंडल राजगढ़ में नेरीकोटली-सनोहत मार्ग पर टिपर के खाई में गिरने से चालक की दर्दनाक हो गई। जानकारी के अनुसार मंगलवार रात करीब आठ बजे टिपर (एचपी16ए-2791) कोटली से सनोहत की ओर सीमेंट लेकर जा रहा था। टिपर में चालक वेद प्रकाश उर्फ जेयू (48) निवासी बोहल और कोटी निवासी देवराज सवार थे। सनोहत के पास चढ़ाई में टिपर नहीं चढ़ पा रहा था।
चालक वेद प्रकाश और देवराज नीचे उतरे और टिपर के टायर को पत्थर लगाया। चालक ने पुन: टिपर को चढ़ाने का प्रयास किया, जबकि देवराज पत्थर लगाने लगा। इस दौरान टिपर पीछे की ओर लुढ़का और खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल राजगढ़ लाया गया लेकिन चालक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
डीएसपी भीष्म ठाकुर ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने प्रशासन की ओर से मृतक के परिजनों को बीस हजार रुपये फौरी सहायता प्रदान की।