{"_id":"67a747c60dcd19efb401830c","slug":"drain-closed-under-city-council-office-nahan-news-c-177-1-nhn1003-142971-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नगर परिषद के कार्यालय के नीचे नाली बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नगर परिषद के कार्यालय के नीचे नाली बंद
विज्ञापन
राहगीर और स्थानीय निवासी परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर में सफाई व्यवस्था बनाए रखने में नगर परिषद की कार्यकुशलता कितनी बेहतर है, इस बात का अंदाजा उसके अपने कार्यालय के नीचे बंद नाली से लगता है। इसे लंबे समय से साफ नहीं किया गया है।
नगर परिषद हॉल में शादी समारोह का बचा खाना फेंका जाता है। यह खाना नाली में सड़ जाता है। इससे बदबू फैलती है। इसी तरह नाली में डिस्पोजल गिलास और प्लेटें भी पड़ी रहती हैं। यह नाली लंबे समय से साफ नहीं की गई है।
नाली पर चक्के भी नहीं लगाए गए हैं। इसके कारण राहगीरों को सड़क में चलने में भी असुविधा होती है। स्थानीय निवासी नवीन कुमार, जयदीप पुंडीर, राघव ठाकुर और नरदेव ने बताया कि हैरानी की बात है कि नगर परिषद अपने कार्यालय से निकल रही नाली काे दुरुस्त तक नहीं कर पा रही है। नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी संजय तोमर ने बताया कि इसे साफ करवा दिया जाएगा।