फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   door condition not wel in medical college

Sirmour News: मेडिकल काॅलेज में शौचालयों के दरवाजे खस्ताहाल, जुगाड़ से चल रहा काम

Fri, 14 Feb 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
door condition not wel in medical college
मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन में शौचालय का टूटा दरवाजा। संवाद
मेडिकल काॅलेज में शौचालयों के दरवाजे खस्ताहाल, जुगाड़ से चल रहा काम
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज की ओर से अधिग्रहण किए गए जिला आयुष अस्पताल भवन का मामला

रोगियों और तीमारदारों को झेलनी पड़ रही समस्या

धर्म सिंह तोमर

नाहन (सिरमौर)। मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन में नए भवन का निर्माण कार्य पिछले करीब अढ़ाई सालों से बंद पड़ा है। हालांकि अब मेडिकल काॅलेज के विस्तार को लेकर सरकार अन्य जगह तलाश रही है लेकिन पहले अधिग्रहण किए गए जिला आयुष अस्पताल भवन की अनदेखी की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार लाखों रुपये की लागत से बना यह भवन अनदेखी का शिकार हो रहा है। इस भवन में शौचालयों की हालत खस्ता हो रही है। इसके चलते रोगियों व तीमारदारों को हर रोज समस्या का सामना करना पड़ रहा है। यहां न्यूरो लैब के बाहर स्थित शौचालयों के दरवाजे टूट गए हैं तो वहीं दरवाजों को बंद करने के लिए लगाई गई कुंडियों को पट्टियों के जुगाड़ करके रोका गया है। इसके अलावा अन्य शौचालयों आदि में दरवाजे खस्ताहाल हो रहे हैं।
विज्ञापन

इतना ही नहीं अनदेखी का आलम यह है कि भवन में घास उग आई है। इसके अतिरिक्त भवन की छत पर लगी टीन जंग पकड़ चुकी है और टीन शेड से बारिश का पानी भी बाहर आता है जिसके चलते बरसात में यहां समस्या बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि उक्त भवन मेें जिला आयुष अस्पताल चलाया जा रहा था लेकिन कोरोना काल के दौरान मेडिकल काॅलेज के विस्तारीकरण को लेकर भवन का अधिग्रहण किया गया था। इस भवन में वार्ड सहित माईक्रोलैब व न्यूरोलैब चलाई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त पंजीकरण काउंटर भी यहां शिफ्ट किया गया है।

-मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल में समय-समय पर मरम्मत कार्य किए जा रहे हैं। यदि उक्त भवन में भी मरम्मत की आवश्यकता होगी तो उसे जल्द किया जाएगा ताकि रोगियों को समस्याओं का सामना न करना पड़े।

-डाॅ. अमिताभ जैन, चिकित्सा अधीक्षक मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन

मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन में शौचालय का टूटा दरवाजा। संवाद

मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन में शौचालय का टूटा दरवाजा। संवाद

मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन में शौचालय का टूटा दरवाजा। संवाद

मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन में शौचालय का टूटा दरवाजा। संवाद

मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन में शौचालय का टूटा दरवाजा। संवाद

मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन में शौचालय का टूटा दरवाजा। संवाद

मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन में शौचालय का टूटा दरवाजा। संवाद

मेडिकल कालेज एवं अस्पताल नाहन में शौचालय का टूटा दरवाजा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed