फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Dog, cat and monkey bite cases on the rise in the district

Sirmour News: जिले में कुत्ते, बिल्ली और बंदरों को काटने के मामले बढ़े

Thu, 25 Dec 2025 11:56 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Dog, cat and monkey bite cases on the rise in the district
मेडिकल कॉलेज में दो महीनों में 414 मरीज पहुंचे
विज्ञापन


नाहन में आवारा कुत्तों और बंदरों का ज्यादा प्रकोप

चंद्र ठाकुर

नाहन (सिरमौर)। जिले में कुत्तों, बिल्लियों और बंदरों के काटने के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। बीते दो महीनों के भीतर 414 मरीज उपचार के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज नाहन पहुंचे। इनमें सबसे अधिक मामले आवारा कुत्तों और बंदरों के काटने के सामने आए हैं।
जानकारी के अनुसार रोजाना सात से आठ मरीज इन पशुओं के काटने की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। इनमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं अधिक शामिल हैं। ज्यादातर मामले नाहन शहर और आसपास के क्षेत्रों से सामने आए हैं। जिला मुख्यालय नाहन में आवारा कुत्तों और बंदरों का प्रकोप ज्यादा है। यहां बाजारों और स्कूलों के आसपास ये झुंडों में घूमते रहते हैं।
विज्ञापन

स्थानीय निवासी राम सिंह, रूप चंद, कृष्णा देवी, राजेश कुमार और ब्रह्मानंद शर्मा ने बताया कि सुबह, शाम और देर रात के समय घर से निकलना मुश्किल हो गया है। कई बार झुंड में घूम रहे कुत्ते राहगीरों पर अचानक हमला कर देते हैं, जबकि बंदर घरों में घुसकर भी लोगों को काट रहे हैं। इस बारे में कई मर्तबा स्थानीय प्रशासन और नगर परिषद को अवगत करवाया गया है। बावजूद इसके अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणु चौहान ने बताया कि अक्तूबर और नवंबर महीने में 414 लोगों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बंदर, बिल्ली और कुत्ते के काटने पर समय पर उपचार और एंटी-रेबीज इंजेक्शन लगवाना बेहद जरूरी है। घाव को तुरंत साबुन और साफ पानी से धोएं और मरीज को अस्पताल पहुंचाएं। देसी इलाज से बचें।
पशु अक्तूबर नवंबर
कुत्ते
161
120
बिल्ली
40
41
बंदर
38
14
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed