{"_id":"0c15de503a92a2f193980d33b187fa92","slug":"doctors-vecancy-vecant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ददाहू अस्पताल में लड़खड़ाई स्वास्थ्य सेवाएं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ददाहू अस्पताल में लड़खड़ाई स्वास्थ्य सेवाएं
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, ददाहू (सिरमौर)
Updated Sun, 06 Dec 2015 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल अस्पताल ददाहू में लंबे समय से चिकित्सकों की कमी के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों के मरीज स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ददाहू अस्पताल पहुंचते हैं। लेकिन, चिकित्सकों के अभाव में मरीज परेशान हो रहे हैं। पिछले शुक्रवार से तो सिविल अस्पताल ददाहू में मात्र एक ही चिकित्सक अस्पताल का कार्यभार संभाले हुए है। जबकि, अस्पताल का एक चिकित्सक अवकाश पर है।
विज्ञापन
फिलहाल एक चिकित्सक ही आपातकालीन सेवाओं सहित अन्य कार्य निपटा रहा है। अस्पताल की ओपीडी भी वही देख रहा है। इसके कारण रोगियों की लंबी कतारें लगी रहती हैं। ददाहू अस्पताल में लंबे समय से 6 चिकित्सकों के पद रिक्त पड़े हैं। यहां नाहन, पांवटा व जमटा से चिकित्सकों को प्रतिनियुक्ति पर भेज कर काम चलाया जा रहा है। हालत यह है कि कुछ दिनों से अटैच किए गए चिकित्सक भी अपनी सेवाएं नहीं दे रहे हैं। इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
चिकित्सकों की कमी से इंकार नहीं किया जा सकता। प्रतिनियुक्ति से काम चलाया जा रहा है। चिकित्सकों की कमी की रिपोर्ट स्वास्थ्य निदेशालय तथा सरकार के पास भेजी गई है। बावजूद इसके आपातकालीन सेवाओं पर विशेष नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
- डॉ. संजय शर्मा, सीएमओ