फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   doctor

नवनिर्मित ऑपरेशन थियेटर को एनेस्थीसिया चिकित्सक का इंतजार

Tue, 17 Nov 2020 11:20 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
doctor
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वर्ष 2015-16 में करोड़ों रुपये की लागत से बने सिविल अस्पताल पांवटा में आज भी सुविधाओं की भारी दरकार है। 5 साल बीत गए हैं लेकिन अस्पताल में ऑपरेशन सुविधाएं शुरू नहीं हो सकी है। अस्पताल को लंबे समय से एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉक्टर उपलब्ध नहीं हो पाया है। ब्लड स्टोरेज यूनिट भी खराब पड़ा है, वहीं करीब चार वर्षों से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन कक्ष में भी ताला लगा हुआ है जिससे सरकार की ओर से गर्भवती महिलाओं को निशुल्क अल्ट्रासाउंड टेस्ट प्रदान करने की सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। बता दें कि करीब 5 वर्ष पहले तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने करोड़ों रुपये की लागत से बने सिविल अस्पताल की चार मंजिला भवन का शुभारंभ किया था जिसमें अंतिम मंजिल में ऑपरेशन थियेटर भी बनाया गया था ताकि पांवटा और शिलाई समेत अन्य क्षेत्रों में होने वाले सड़क हादसों, गंभीर बीमारियों से ग्रसित रोगियों को स्थानीय अस्पताल में ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को उपलब्ध करवाया जा सके लेकिन आज दिन तक ऑपरेशन थियेटर शुरू नहीं हो सका है।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल में औसतन 7 से 8 सौ तक ओपीडी रहती है। एनएच मार्गों, औद्योगिक क्षेत्रों, खनन क्षेत्रों समेत विभिन्न क्षेत्रों में हादसों का ग्राफ हर वर्ष बढ़ता आ रहा है जिसके चलते ऑपरेशन थियेटर सुविधाओं की दरकार लंबे अरसे से रही है। निजी अस्पतालों में मरीजों को महंगे दामों पर अल्ट्रासाउंड टेस्ट करवाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सरकार ने चार मंजिला भवन तो बना दिया लेकिन इस भवन में मूलभूत सुविधाओं को मुहैया नहीं कराया गया है। इससे मरीज और तीमारदार परेशान हो रहे हैं। उधर, सिविल अस्पताल पांवटा प्रभारी डॉ. संजीव सहगल ने बताया कि एनेस्थीसिया डॉक्टर का पद रिक्त है। इससे ऑपरेशन सुविधाओं को शुरू नहीं करवाया जा सका है। एनेस्थीसिया समेत अन्य रिक्त पदों और दिक्कतों के बारे में प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग को अवगत करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed