{"_id":"6259afd91038290273357a14","slug":"district-congress-remember-dr-ys-parmar-on-himachal-divas-in-nahan-nahan-news-sml4058042156","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल दिवस पर कांग्रेस ने याद किए हिमाचल निर्माता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल दिवस पर कांग्रेस ने याद किए हिमाचल निर्माता
विज्ञापन
हिमाचल दिवस पर कांग्रेस भवन नाहन में हिमाचल निर्माता डा. वाईएस परमार को श्रद्धांजलि देते कांग्र?
- फोटो : NAHAN
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाहन (सिरमौर)। जिला कांग्रेस कमेटी नाहन ने कांग्रेस भवन नाहन में हिमाचल दिवस मनाया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हिमाचल निर्माता और प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री डॉ. वाईएस परमार को याद करते हुए उनको श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कंवर अजय बहादुर ने की। सबसे पहले सभी कांग्रेसियों ने हिमाचल निर्माता के चित्र पर पुष्प अर्पित करके उनको श्रद्धांजलि दी।
कंवर अजय बहादुर सिंह ने डॉ. वाईएस परमार के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनसे जुड़ी यादों को साझा किया। उन्होंने कहाकि डॉ. वाईएस परमार के कारण ही हिमाचल प्रदेश अस्तित्व में आया। हिमाचल निर्माण में कांग्रेस पार्टी का महत्वपूर्ण योगदान है। भविष्य में भी इस प्रदेश को सजाने, संवारने और विकास के पथ पर आगे ले जाने का कार्य कांग्रेस करती रहेगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हिमाचल निर्माता स्वर्गीय डॉ. यशवंत सिंह परमार और पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री रहते हुए प्रदेश का जो विकास किया वह अभूतपूर्व है। उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता।
इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव अजय सोलंकी, जिला सचिव कैप्टन सलीम अहमद, नसीम मोहम्मद दीदान, नाहन युवा कांग्रेस के अध्यक्ष साहिल खान, नरेंद्र तोमर, जमाल, नासिर, मनी राम पुंडीर, फकीर मोहम्मद, बॉबी चौहान, पूर्व प्रधान सत्य राम आदि मौजूद रहे।