Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   diseases in garlic crops

Sirmour News: पच्छाद में पीला रतवा रोग की चपेट में आई लहसुन की फसल

Wed, 01 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
diseases in garlic crops
सचित्र--
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

सराहां (सिरमौर)। सिरमौर जिला के पच्छाद क्षेत्र में बेमौसमी गर्म-सर्द मौसम की मार से लहसुन की नकदी फसल पर पीला रतवा रोग का भयंकर प्रकोप शुरू हो गया है। देखते ही देखते फसल पीली पड़ने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें छा गईं हैं और उनकी साल भर की मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। यह बीमारी खेत के एक छोटे हिस्से से शुरू होकर कुछ ही दिनों में पूरी फसल को अपनी चपेट में ले रही है।

क्षेत्र के किसान नागेंद्र सिंह, रविंद्र भंडारी, नरेश कुमार, शेर सिंह, विजयपाल ठाकुर, राजेंद्र दत्त, देव स्वरूप शर्मा व कपिल कुमार ने बताया कि पीला रतवा के कारण लहसुन की डंडी पूरी तरह पीली पड़कर सूख रही है। सबसे ज्यादा नुकसान लहसुन के आकार पर पड़ रहा है, क्योंकि रोग के कारण लहसुन का आकार बनना रुक गया है। किसानों ने कहा कि अगर समय रहते इस पर काबू नहीं पाया गया, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
विज्ञापन


लहसुन की फसल में आ रही इस बीमारी पर कृषि विभाग के विषयवाद विशेषज्ञ एचएल आजाद ने कहा कि पीला रतवा के लक्षण दिखते ही किसान बिना देरी किए फसल पर शाइन व कस्तोडिया प्राइम का छिड़काव करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


पच्छाद क्षेत्र के किसानों ने कृषि विभाग और सरकार से गुहार लगाई है कि विभाग के अधिकारी जल्द से जल्द खेतों का दौरा करें और प्रभावित लहसुन की रिपोर्ट तैयार करके उन्हें उचित मुआवजा दिलाया जाए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed