फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dhan crops in mandi

Sirmour News: एक सप्ताह में सिरमौर की मंडियों में पहुंचा 1778 क्विंटल धान

Sun, 11 Oct 2026 12:01 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Oct 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
dhan crops in mandi
पांवटा साहिब के धान खरीद केंद्र में पहुंची फसल। संवाद
खास खबर
विज्ञापन


पांवटा साहिब और धौलाकुआं में 56 किसानों ने बेची फसल, बारिश के चलते धीमी रही कटाई और खरीद
इस सीजन में 8900 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य, किसानों को 2461 रुपये प्रति क्विंटल मिल रहा न्यूनतम समर्थन मूल्य
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिले में सरकारी धान खरीद ने रफ्तार पकड़नी शुरू कर दी है। पांवटा साहिब और धौलाकुआं के खरीद केंद्रों पर एक सप्ताह के भीतर 56 किसानों से 1778 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। हालांकि, बीच में मौसम खराब रहने के कारण फसल कटाई और मंडियों तक धान पहुंचने की गति धीमी रही। अब मौसम खुलने के साथ दून वैली में कटाई तेज होने और सरकारी खरीद में तेजी आने की उम्मीद है।
जिले में सरकारी धान खरीद की शुरुआत 3 अक्तूबर 2026 से हुई थी। इस सीजन में दोनों खरीद केंद्रों के लिए कुल 8900 मीट्रिक टन धान खरीदने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें पांवटा साहिब केंद्र के लिए 5900 मीट्रिक टन और धौलाकुआं केंद्र के लिए 3000 मीट्रिक टन का लक्ष्य रखा गया है। धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) इस वर्ष 72 रुपये बढ़ाकर 2461 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया है। सरकारी खरीद 15 दिसंबर 2026 तक चलेगी।
विज्ञापन

पांवटा में 1345 और धौलाकुआं में 433 क्विंटल धान खरीदा
शनिवार तक पांवटा साहिब खरीद केंद्र में 39 किसानों से 1345 क्विंटल धान खरीदा जा चुका था। वहीं, धौलाकुआं केंद्र में 17 किसानों से 433 क्विंटल धान की खरीद हुई है। इस तरह दोनों केंद्रों पर कुल 56 किसानों से 1778 क्विंटल धान खरीदा गया है। 9 अक्तूबर को दोनों केंद्रों पर 50 क्विंटल धान बिक्री के लिए पहुंचा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम खुलने से किसानों को बढ़ी उम्मीद
स्थानीय किसान जीवन सिंह, अशोक कुमार, हरजीत सिंह, फरमान, रोशन और दयाल सिंह का कहना है कि धान की फसल पककर तैयार है। बीच में बारिश के कारण कटाई प्रभावित हुई, जिससे मंडियों तक फसल पहुंचाने में भी देरी हुई। अब मौसम साफ रहने पर दून वैली क्षेत्र में धान की कटाई और बिक्री की गति बढ़ने की उम्मीद है।

खरीद केंद्रों पर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्रयास
एपीएमसी जिला सिरमौर के सचिव अक्षित शर्मा ने बताया कि खरीद केंद्रों पर किसानों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। शनिवार तक पांवटा साहिब और धौलाकुआं केंद्रों में 56 किसानों से कुल 1778 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है।

पांवटा साहिब के धान खरीद केंद्र में पहुंची फसल। संवाद

पांवटा साहिब के धान खरीद केंद्र में पहुंची फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed