{"_id":"6af1c224098f18dd0c09188c","slug":"dhaan-kharid-and-store-shortage-nahan-news-c-177-1-nhn1015-193690-2026-11-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पांवटा अनाज मंडी में धान का अंबार<bha>;<\/bha> स्टोर फुल, झरने के लिए भी नहीं बची जगह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पांवटा अनाज मंडी में धान का अंबार<bha>;</bha> स्टोर फुल, झरने के लिए भी नहीं बची जगह
विज्ञापन
अनाज मंडी पांवटा साहिब में लदे खड़े वाहन। संवाद
रोजाना 2000 क्विंटल धान की हो रही आवक, निकासी नहीं होने से मंडी परिसर में जगह का संकट
700 किसान बेच चुके धान, इतने ही किसानों को जारी किए जा चुके हैं टोकन; कई दिनों से बारी के इंतजार में किसान
पांच करोड़ की डीपीआर सरकार को भेजी, मंजूरी मिलने पर अगले साल तक दूर होगी समस्या
भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा साहिब की अनाज मंडी में धान की खरीद के बाद अब भंडारण का संकट गहराने लगा है। मंडी के सभी स्टोर धान से भर चुके हैं और बाहर का खाली परिसर भी बोरियों से अट गया है। हालात यह हैं कि अब किसानों से धान की तुलाई के बाद उसे झरने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं बची है। धान की निकासी नहीं होने से मंडी में लगातार दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में अपनी फसल लेकर पहुंच रहे किसानों को कई दिनों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
मंडी में इन दिनों प्रतिदिन करीब 2000 क्विंटल धान की तुलाई कर भंडारण किया जा रहा है। अब तक करीब 700 किसान अपना धान बेच चुके हैं, जबकि इतने ही किसानों को आगे धान बेचने के लिए टोकन जारी किए जा चुके हैं। लगातार बढ़ती आवक और धान की निकासी नहीं होने से मंडी परिसर में जगह की किल्लत पैदा हो गई है। स्थिति यह है कि धान की तुलाई के लिए भी पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
मंडी में धान लेकर पहुंचे किसान रमेश कुमार, राम कुमार और अरविंद सिंह ने बताया कि जगह की कमी के कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। धान की तुलाई के लिए जगह कम होने से करीब 30 ट्राले खाली खड़े हो रहे हैं। किसानों को अपनी बारी आने के इंतजार में कई-कई दिन मंडी में बिताने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --
18 बीघा जमीन पर मंडी विस्तार की योजना
पांवटा साहिब अनाज मंडी के विस्तार और निर्माण को लेकर मंडी समिति ने बीते वर्ष करीब पांच करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर सरकार को भेजी थी। प्रस्तावित योजना के तहत 18 बीघा जमीन पर विकास कार्य करवाया जाना है। इसमें बेसमेंट निर्माण, पानी की निकासी की व्यवस्था और खाली पड़ी जमीन को विकसित करना शामिल है। योजना को मंजूरी मिलने के बाद मंडी में भंडारण और किसानों की आवाजाही से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है।
-- -- -- -- -- -- -- -
दिवाली से पहले 10 हजार क्विंटल धान की निकासी का लक्ष्य
इस संबंध में मंडी समिति के सचिव आशीष शर्मा ने बताया कि दिवाली से पहले करीब 10 हजार क्विंटल धान की निकासी होने की उम्मीद है। इससे मंडी परिसर में काफी जगह खाली हो जाएगी और किसानों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मंडी के विस्तार और निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की डीपीआर बीते वर्ष ही सरकार को भेजी जा चुकी है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद अगले वर्ष तक किसानों की समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है।-- -- -- -- -- -- -संवाद
विज्ञापन
700 किसान बेच चुके धान, इतने ही किसानों को जारी किए जा चुके हैं टोकन
पांच करोड़ की डीपीआर सरकार को भेजी, मंजूरी मिलने पर अगले साल तक दूर होगी समस्या
भजन चौधरी
धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा साहिब की अनाज मंडी में धान की खरीद के बाद अब भंडारण का संकट गहराने लगा है। मंडी के सभी स्टोर धान से भर चुके हैं और बाहर का खाली परिसर भी बोरियों से अट गया है। हालात यह हैं कि अब किसानों से धान की तुलाई के बाद उसे झरने के लिए भी पर्याप्त जगह नहीं बची है। धान की निकासी नहीं होने से मंडी में लगातार दबाव बढ़ रहा है। ऐसे में अपनी फसल लेकर पहुंच रहे किसानों को कई दिनों तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
मंडी में इन दिनों प्रतिदिन करीब 2000 क्विंटल धान की तुलाई कर भंडारण किया जा रहा है। अब तक करीब 700 किसान अपना धान बेच चुके हैं, जबकि इतने ही किसानों को आगे धान बेचने के लिए टोकन जारी किए जा चुके हैं। लगातार बढ़ती आवक और धान की निकासी नहीं होने से मंडी परिसर में जगह की किल्लत पैदा हो गई है। स्थिति यह है कि धान की तुलाई के लिए भी पर्याप्त जगह उपलब्ध नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन
मंडी में धान लेकर पहुंचे किसान रमेश कुमार, राम कुमार और अरविंद सिंह ने बताया कि जगह की कमी के कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। धान की तुलाई के लिए जगह कम होने से करीब 30 ट्राले खाली खड़े हो रहे हैं। किसानों को अपनी बारी आने के इंतजार में कई-कई दिन मंडी में बिताने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन
18 बीघा जमीन पर मंडी विस्तार की योजना
पांवटा साहिब अनाज मंडी के विस्तार और निर्माण को लेकर मंडी समिति ने बीते वर्ष करीब पांच करोड़ रुपये की डीपीआर तैयार कर सरकार को भेजी थी। प्रस्तावित योजना के तहत 18 बीघा जमीन पर विकास कार्य करवाया जाना है। इसमें बेसमेंट निर्माण, पानी की निकासी की व्यवस्था और खाली पड़ी जमीन को विकसित करना शामिल है। योजना को मंजूरी मिलने के बाद मंडी में भंडारण और किसानों की आवाजाही से जुड़ी समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है।
दिवाली से पहले 10 हजार क्विंटल धान की निकासी का लक्ष्य
इस संबंध में मंडी समिति के सचिव आशीष शर्मा ने बताया कि दिवाली से पहले करीब 10 हजार क्विंटल धान की निकासी होने की उम्मीद है। इससे मंडी परिसर में काफी जगह खाली हो जाएगी और किसानों को राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि मंडी के विस्तार और निर्माण के लिए पांच करोड़ रुपये की डीपीआर बीते वर्ष ही सरकार को भेजी जा चुकी है। इसकी मंजूरी मिलने के बाद अगले वर्ष तक किसानों की समस्याओं का समाधान होने की उम्मीद है।