फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Deputy Director conducts surprise inspection at Nainitikkar School

Sirmour News: नैनाटिक्कर स्कूल में उपनिदेशक ने किया औचक निरीक्षण

Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Deputy Director conducts surprise inspection at Nainitikkar School
नाहन/सराहां। उच्च शिक्षा उपनिदेशक डॉ. मदन लाल ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नैनाटिक्कर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय में चल रही अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता का जायजा लिया और खिलाड़ियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने खिलाड़ियों से बातचीत कर उनकी समस्याओं और व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन

उपनिदेशक ने विद्यार्थियों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी को लेकर जरूरी टिप्स दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित रूप से पढ़ाई करने और परीक्षा के लिए अभी से योजनाबद्ध तरीके से तैयारी करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मेहनत और एकाग्रता के साथ पढ़ाई करने से बेहतर परिणाम हासिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान डॉ. मदन लाल ने स्कूल स्टाफ और खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने आए शिक्षकों के साथ बैठक भी की। उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों और प्रतियोगिता से संबंधित व्यवस्थाओं पर चर्चा की। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संगीता भट्टी, अशोक चौहान, जोनल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रभारी विजय कुमार सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed