फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   department cuts 150 electricity conection of defaultur

150 डिफाल्टरों के कटे बिजली कनेक्शन

Mon, 07 Dec 2015 07:51 PM IST
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, धौलाकुआं (सिरमौर)
पंकेश शर्मा /अमर उजाला, धौलाकुआं (सिरमौर) Updated Mon, 07 Dec 2015 07:51 PM IST
विज्ञापन
department cuts 150 electricity conection of defaultur

विद्युत बोर्ड बद्रीनगर उपमंडल ने बिजली बिलों का समय पर भुगतान नहीं करने वाले 150 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। जबकि, 400 उपभोक्ताओं और सरकारी विभागों से बकाया राशि वसूलने के लिए नोटिस निकाले हैं। विद्युत बोर्ड के अकेले बद्रीनगर उपमंडल के अंतर्गत विभाग ने 3 करोड़ 4 लाख की राशि वसूलने के लिए सूची तैयार की है। बीते माह 250 उपभोक्ताओं को नोटिस जारी किए गए थे। इनमें से 100 उपभोक्ताओं ने बकाया राशि जमा करवाई। जबकि, 150 उपभोक्ताओं द्वारा पेंडिंग राशि जमा नहीं करवाने पर उनके कनेक्शन काट दिए गए हैं।

विज्ञापन


विभाग के अनुसार वर्तमान में 600 उपभोक्ताओं ने कई माह से विभाग की पेंडिंग राशि जमा नहीं करवाई है। विभाग की व्यवसायियों पर 12 लाख तथा घरेलू बिलों की 27 लाख की राशि लंबे समय से पेंडिंग पड़ी हुई है। इसके अलावा सरकारी विभागों ने भी पिछले 2 वर्ष से बोर्ड के करोड़ों रुपये जमा नहीं करवाए हैं। इसको लेकर विद्युत बोर्ड सरकारी विभागों के खिलाफ भी जल्द कार्रवाई अमल में लाएगा।

विज्ञापन


विद्युत बोर्ड ने 150 डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे हैं। जिन विभागों की लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं हुई उनको भी अंतिम नोटिस जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वीके कंवर, सहायक अभियंता, बद्रीनगर उपमंडल   

इन विभागों पर बकाया राशि
- आईपीएच सिंचाई योजनाओं का बकाया 2 करोड़ 27 लाख 85 हजार
- आईपीएच कार्यालय की बकाया राशि 2.84 लाख
- लोक निर्माण विभाग की बकाया राशि 1.47 लाख
- राजस्व विभाग की बकाया राशि 6.84 लाख
- स्वास्थ्य विभाग की बकाया राशि 48 हजार 478 रुपये
- शिक्षा विभाग की बकाया राशि 62 हजार 274 रुपये
- व्यवसायिक बकाया राशि 12 लाख
- घरेलू बिल की बकाया राशि 26.70 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed