फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Demands not fulfilled even after assurance, doctors continue to perform duty wearing black badges

Sirmour News: आश्वासन के बाद भी पुरी नहीं हुई मांगे, काले बिल्ले लगाकर ड्यूटी दें रहे चिकित्सक

Thu, 18 Jan 2024 05:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 05:59 PM IST
विज्ञापन
Demands not fulfilled even after assurance, doctors continue to perform duty wearing black badges
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नाहन (सिरमौर)। प्रदेश भर में चिकित्सक अपनी मांगों को लेकर काले बिल्ले लगाकर काम कर रहे हैं। इसी कड़ी में आज मेडिकल कालेज नाहन में रेजीडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के बैनर तले चिकित्सकों ने गेट मीटिंग की और सरकार द्वारा आश्वासन दिए जाने के बावजूद मांगों को पुरा न करने पर नाराजगी जताई। इस दौरान एसोसिएशन के महासचिव डा. मेहर चंद ने बताया कि उनकी एसोसिएशन लंबे समय से अपनी मांगों को प्रदेश सरकार के समक्ष उठा रही है, लेकिन सरकार उनकी मांगों को अनदेखा कर रही है। उन्होंने बताया कि उन्हें मांगों को पुरा करने को लेकर आश्वासन दिया गया था लेकिन अभी तक मांगे पुरी नहीं हो पाई है। उन्होंने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि चिकित्सकों का अब एनपीए नहीं दिया जा रहा है और सेवानिवृत चिकित्सकों का एनपीए भी बंद किया गया है। इसके अलावा मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य व चिकित्सा अधीक्षक की शक्तियों को भी सरकार द्वारा कम कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि चिकित्सकों को पदोन्नति के अवसर कम रहते हैं ऐसे में चिकित्सकों को 4-9-14 का जो लाभ दिया जा रहा था वह पुन: शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांगों को पुरा नहीं किया जाएगा चिकित्सकों का प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed