फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   demand of pensionors

52 वर्षों में प्रथम बार समय पर नही मिला वेतनमान व पेंशन: एससी गुप्ता

Sun, 14 Jan 2024 11:25 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
demand of pensionors
2016 से लंबित रिवाइज स्केल, डीएस की तीन किश्तों का भी हो शीघ्र भुगतान
विज्ञापन

बजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा इकाई की हुई बैठक आयोजित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। बिजली बोर्ड पेंशनर वेलफेयर एसोसिएशन पांवटा इकाई की बैठक आयोजित की गई। लोक निर्माण विभाग के स्थानीय विश्राम गृह में बैठक की अध्यक्षता प्रधान एससी गुप्ता ने की। बैठक में विद्युत बोर्ड की कार्यप्रणाली पर रोष प्रकट किया गया।
पांवटा इकाई के प्रधान एससी गुप्ता ने कहा कि पिछले 52 वर्षों के इतिहास में प्रथम बार हुआ है कि कर्मचारियों व पेंशनरों को हर माह की तरह माह की प्रथम तिथि को वेतनमान व पेंशन नहीं मिल सकी। जनवरी 2024 की पेंशन 6 तारीख को दी गई। इससे बीमार चल रहे कई पेंशनरों को अपना उपचार करवाने, दवाइयाें व दैनिक गुजारा करने में भारी दिक्कतें पेश आईं। बैठक में प्रदेश सरकार व बिजली बोर्ड प्रबंधन के आग्रह किया गया कि भविष्य में इस प्रकार की दिक्कतें नहीं हो। ठोस प्रबंध और कदम उठाए जाए। पेंशन संघ पांवटा इकाई की बैठक में मांग रखी गई कि पेंशन निर्धारण, 2016 से लंबित रिवाइज स्केल तथा तीन किस्तों की डीए राशि का शीघ्र भुगतान किया जाए।
विज्ञापन

इस अवसर पर जीएस सैनी, पीके सिंघल, एमएस खंबा, पूर्ण चंद, एमसी बाली, त्रिलोक ठाकुर, चतर सिंह चौधरी, हुकम सिंह राणा, राम लुभाया, गुरदीप सिंह, व जालम सिंह समेत पांवटा इकाई के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed