{"_id":"5e4d612b8ebc3ef25270553e","slug":"demand-nahan-news-sml324947899","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिकार्ड में बच्चे का नाम दर्ज कराने को दंपती ने मांगी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिकार्ड में बच्चे का नाम दर्ज कराने को दंपती ने मांगी सुरक्षा
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। अंतरजातीय विवाह करने वाला एक दंपति अपने छह माह के शिशु का नाम पंचायत में दर्ज नहीं कर पा रहा है। अपने गांव में वह प्रवेश नहीं कर पा रहा। आरोप है कि अंतरजातीय विवाह करने के बाद कुछ लोगों ने उनका जातीय आधार पर सामाजिक बहिष्कार किया। दंपति को जान से मारने की धमकियां दी जा रही है। खौफ के कारण वह अपने गांव में प्रवेश नहीं कर पा रहे। छह महीने के बच्चे का नाम तक पंचायत रिकार्ड में इसी वजह से दर्ज नहीं किया जा सका है। इस मामले में पुरुवाला थाना में पीड़ित युवक ने शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं, बच्चे का नाम पंचायत रिकार्ड में दर्ज करवाने के लिए सुरक्षा की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एससी/ एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मामला पुरुवाला थाना के अंतर्गत आने वाले माशू गांव का है। पुलिस को दी तहरीर में गांव के नरेश कुमार ने कहा है कि दो नवंबर 2018 को उन्होंने राधा-कृष्ण मंदिर में विवाह किया था। अंतरजातीय विवाह होने के कारण कुछ लोगों ने बैठक बुलाकर उनका बहिष्कार कर दिया। उसके बाद वह गांव नहीं जा सकते। उन्हें जान का खतरा है। उन्हें जान से मारने और किडनेप करने की धमकियां मिल रही है। नरेश कुमार के अनुसार उनका छह महीने का बच्चा है। जान का खतरा होने के कारण वह अपने बच्चे का नाम पंचायत में दर्ज नहीं करवा पा रहे। लिहाजा, उसे पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई जाए। ताकि वह पंचायत रिकार्ड में बच्चे का नाम दर्ज कर सके। वहीं, जातीय आधार पर उसका बहिष्कार करने वालों पर कार्रवाई की जाए। नरेश का कहना है कि इस मामले में पुलिस की जांच धीमी है। अभी तक एफआईआर दर्ज करने के अलावा कोई कार्रवाई नहीं हुई। न ही उन्हें किसी तरह की सुरक्षा दी गई है। उधर, डीएसपी पांवटा साहिब सोमदत्त ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में गहनता से छानबीन की जा रही है।