{"_id":"6a6b5588042dd6c47903a48f","slug":"deliberations-on-development-works-in-nauharadhar-panchayat-nahan-news-c-177-1-nhn1002-184803-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नौहराधार पंचायत की विकास कार्यों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नौहराधार पंचायत की विकास कार्यों पर मंथन
विज्ञापन
नौहराधार पंचायत में ग्राम सभा में लोगों को नशे के प्रति जागरूक करते पुलिस विभाग के कर्मचारी। स्
ग्राम सभा में पुलिस ने नशे के दुष्प्रभाव बताएयुवाओं को बचाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार (सिरमौर)। ग्राम पंचायत नौहराधार में वीरवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान विद्या देवी ने की। इस दौरान पंचायत के विकास कार्यों, आगामी योजनाओं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
ग्राम सभा में पुलिस विभाग नौहराधार की ओर से मुख्य आरक्षी कुश कुमार ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों और नशा निवारण के प्रति जागरूक किया। उन्होंने विशेष रूप से चिट्टा सहित अन्य मादक पदार्थों के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए कहा कि नशे की रोकथाम केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता आवश्यक है।
उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए परिवार और समाज से मिलकर प्रयास करने का आह्वान किया। पंचायत सचिव अनिल ठाकुर ने ग्राम सभा के एजेंडों और सरकार की योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी। उन्होंने पंचायत स्तर पर चल रहे विकास कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं से भी अवगत कराया। पंचायत प्रधान विद्या देवी ने कहा कि ग्राम सभा पंचायत के विकास और जनसहभागिता का सबसे महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों में सहयोग देने और नशे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर अभियान चलाने का आह्वान किया।