Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   deen dayal verma donate kavya natika tapsya books to schools

Sirmour News: काव्य नाटिका तपस्या की चार सौ प्रतियां स्कूलों को निशुल्क की भेंट

Wed, 13 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
deen dayal verma donate kavya natika tapsya books to schools
स्कूल पुस्कालयों के लिए भेंट की गई डॉ. दीनदयाल वर्मा की काव्य नाटिका को दिखाते उपनिदेशक व अन्य 
सचित्र--
विज्ञापन

काव्य नाटिका तपस्या की चार सौ प्रतियां स्कूलों को निशुल्क की भेंट
दीन दयाल वर्मा ने पर्यावरण और बालिका शिक्षिका पर लिखी है पुस्तक
20 हजार से अधिक पुस्तकें हिंदी भाषा और साहित्य सेवा में दे चुके निशुल्क भेंट
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। रश्मि प्रकाशन नाहन की ओर से प्रकाशित प्रख्यात लेखक डाॅ. दीनदयाल वर्मा की स्वरचित काव्य नाटिका तपस्या.., की चार सौ प्रतियां.., सिरमौर जिला विद्यालयों के पुस्तकालयों के लिए निशुल्क भेंंट की गईं हैं। पर्यावरण व बालिका शिक्षिका पर लिखी इन पुस्तकों की कीमत 90 हजार रुपये से अधिक है।
यह पुस्तकें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन के प्रधानाचार्य के माध्यम से जिला सिरमौर के विद्यालयों के पुस्तकालयों के लिए निशुल्क भेंट की गईं। इस अवसर पर शिक्षा उप निदेशक प्रारंभिक स्कूल शिक्षा जिला सिरमौर एवं प्रधानाचार्य डाइट नाहन राजीव ठाकुर, डॉ आईडी राही, स्टाफ सचिव जितेंद्र पंवार, अश्वनी ठाकुर, फतेह पुंडीर, डॉ. शैली गोपाल, पुस्तकालय प्रभारी काव्या सिन्हा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बता दें कि यह नाटिका आकाशवाणी शिमला से प्रसारित हो चुकी है और पारूल प्रकाशन नई दिल्ली की ओर से पुरस्कृत है।
पर्यावरण एवं बालिका शिक्षा पर आधारित नए संदर्भों में नवीन प्रसंग के साथ रचित यह नाटक मंच के लिए सर्वथा उपयुक्त और छात्र-छात्राओं के लिए प्रेरणा व मार्ग दर्शन करने की दृष्टि से रचा गया है। विद्यालयों में इसकी उपलब्धता विद्यार्थियों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रश्मि प्रकाशन की प्रबंध निदेशक मीरा वर्मा ने बताया कि डॉ. दीनदयाल वर्मा बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं और समग्र रूप से उनका लेखन आकर्षित और प्रभावित करता है। वे कहानी, कविता, व्यंग्य, संस्मरण यात्रा, वृत्त और कविता सभी लिखते हैं। उनके नाटक तो विशेष रूप से पैने, सामाजिक समरसता बढ़ाने वाले और मनोरंजक हैं। उनकी कहानी मानवीय संवेदनाओं को इस खूबी से स्पर्श करती हैं कि पाठक मुग्ध रह जाता है। उन्होंने बताया कि अभी तक रश्मि प्रकाशन पंजीकृत नाहन द्वारा बीस हजार से अधिक पुस्तकें हिंदी भाषा और साहित्य की सेवा के लिए समाज एवं विद्यालयों को निशुल्क भेंट की जा चुकी हैं।
----संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed