{"_id":"664b4905850d4c65fb0f3744","slug":"dc-organised-ambrella-commety-meeting-nahan-news-c-177-1-nhn1001-124765-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जंगल में आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए समय पर उठाएं कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जंगल में आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए समय पर उठाएं कदम
विज्ञापन
जंगल में आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए समय पर उठाएं कदम
उपायुक्त सुमित खिमटा ने फायर सेफ्टी संबंधित अंब्रेला कमेटी की बैठक की अध्यक्षता की
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर सुमित खिमटा ने सोमवार को नाहन में फायर सेफ्टी से संबंधित अंब्रेला कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी संबंधित विभागों को जिले में जंगल में आग की घटनाओं की रोकथाम के लिए समय पर कदम उठाने के लिए कहा।
उन्होंने कहा कि आग की घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई की जाए और पानी के टैंक तथा वाटर हाईड्रेंट जैसे संसाधनों को आग से नियंत्रण के उपयोग के लिए अधिक सुचारू बनाया जाए। उपायुक्त ने वन विभाग के आग्रह पर पंचायत पदाधिकारियों, प्रधान, उप-प्रधान वार्ड सदस्य इत्यादि को जंगल में आग लगने की संभावना के बारे में ग्रामीणों को जागरूक करने तथा आग बुझाने के लिए सुरक्षाकर्मियों को पूर्ण सहयोग करने के लिए कहा।
उप निदेशक, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण अभिषेक मित्तल की ओर से बैठक का संचालन किया गया। जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान, वन मंडल अधिकारी मुख्यालय नाहन रामपाल सिंह, आदेशक होम गार्ड टीआर शर्मा अधीक्षण अभियंता जल शक्ति विभाग राजीव महाजन, कृषि व बागवानी तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।