फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dc orders to bank officers to dispose all painding loan cases before 26 march

26 मार्च से पहले निपटाएं लंबित ऋण मामले, 28 तक दें जानकारी

Thu, 24 Mar 2022 12:24 AM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
dc orders to bank officers to dispose all painding loan cases  before 26 march
नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त कार्यालय नाहन के सभागार में बुधवार को जिला के अग्रणी बैंक यूको बैंक की ओर से जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित हुई। उपायुक्त सिरमौर रामकुमार गौतम ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी बैंक प्रतिनिधियों को आमजन तक वित्तीय योजनाएं पहुंचाने के लिए सशक्त एवं प्रभावी प्रचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांव-गांव में वित्तीय योजनाओं के प्रचार के लिए जागरूकता शिविर आयोजित किए जाएं। महत्वाकांक्षी जन-धन योजना के तहत अधिक से अधिक बैंक खाते खोले जाएं। साथ ही लंबित पड़े ऋण मामलों को 26 मार्च से पूर्व निपटाएं। 28 मार्च तक इसकी जानकारी अग्रणी बैंक को प्रेषित करें।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि ऋण संबंधी मामलों के अविलंब निपटारे के लिए बैंकों के साथ उचित समन्वय स्थापित करें। कृषि ऋण के तहत प्रदान किए जाने वाले उपदान के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करें ताकि कृषक इससे जागरूक रहें। बैठक में जानकारी दी गई कि जिले में दिसंबर 2021 तक प्रधानमंत्री जन-धन योजना के तहत 11077 खाते खोले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खातों में 127078 लाख रुपये जमा किए गए। प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत जिला में दिसंबर 2021 तक योजना की शिशु श्रेणी के तहत 1758 लाभार्थियों को लगभग 685 लाख रुपये, किशोर श्रेणी में 1814 व्यक्तियों को लगभग 3035 लाख रुपये और तरुण श्रेणी के तहत 350 लाभार्थियों को लगभग 2525 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
इस मौके पर भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक अमरेंद्र गुप्ता ने बैंकों को समय-समय पर जारी होने वाले दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। उन्होंने बैंक अधिकारियों से खंड स्तरीय बैंकर्स समिति की प्रत्येक कार्यशाला में उपस्थित रहने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर जिला महाप्रबंधक उद्योग ज्ञानचंद चौहान, जिला अग्रणी बैंक यूको बैंक के राजीव अरोड़ा, जिला ग्रामीण विकास प्रबंधक नाबार्ड गौरव शर्मा, यूको आरसेटी के निदेशक जेपी सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, बैंकों के प्रबंधक और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed