फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dc meeting

Sirmour News: उपायुक्त ने दिए आपदा से हुए नुकसान के प्राक्कलन के निर्देश

Mon, 18 Aug 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Aug 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
dc meeting
उपायुक्त ने दिए आपदा से हुए नुकसान के प्राक्कलन के निर्देश
विज्ञापन

नाहन में आयोजित हुई विभिन्न विभागों के साथ बैठक

संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित हुई। बैठक में उपायुक्त ने राज्य में आपदा से हुए नुकसान के पुनर्निर्माण एवं पुनर्स्थापन के लिए विश्व बैंक पोषित रेजिलिएंट एक्शन फॉर डेवलपमेंट एंड डिजास्टर रिकवरी-हिमाचल प्रदेश प्रस्ताव के लिए प्राक्कलन तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने बताया कि इस संदर्भ में विश्व बैंक की टास्क टीम ने शिमला का दौरा किया और रेडि-एचपी पहल के अन्तर्गत आपदा प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण व पुनर्स्थापना के लिए निवेश के लिए सूचना एकत्रित करने के लिए कहा।
विज्ञापन


उपायुक्त ने कहा कि विश्व बैंक की टास्क टीम की ओर से पैदल चलने के लिए पुल, स्कूल, सामुदायिक क्षेत्रों व अन्य आपदा संवेदनशील क्षेत्र में राहत केंद्र के निर्माण जिनका बहुउद्देशीय रूप से उपयोग किया जा सके तथा आपदा से होने वाले नुकसान को कम करने के लिए अभिनव परियोजनाओं के प्रस्ताव मांगे गए हैं। उपायुक्त ने इस संबंध में जिला के अधिकारियों को प्राक्कलन शीघ्र तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए ताकि आगामी कार्रवाई के लिए सरकार को प्रेषित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग अरविंद शर्मा, उपनिदेशक उच्च शिक्षा हिमेंद्र बाली, जिला राजस्व अधिकारी चेतन चौहान सहित जल शक्ति, स्वास्थ्य, कृषि व बागवानी, महिला एवं बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed