{"_id":"6ad35e520e007d1bcc0c6c89","slug":"daughters-of-sirmaur-emerge-as-state-champions-in-rugby-win-bronze-medal-in-handball-nahan-news-c-177-1-ssml1030-191799-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रग्बी में सिरमौर की बेटियां बनीं प्रदेश चैंपियन, हैंडबॉल में जीता कांस्य पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रग्बी में सिरमौर की बेटियां बनीं प्रदेश चैंपियन, हैंडबॉल में जीता कांस्य पदक
Sun, 18 Oct 2026 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में रग्बी चैंपियन सिरमौर कोटड़ी व्यास की टीम। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
(सिटी स्पोर्टस)
कोटड़ी व्यास स्कूल पहुंचने पर विजेता व पदक विजेता टीमों का भव्य स्वागत, प्रधानाचार्य ने दी बधाई
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। शहीद कमल कांत मेमोरियल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कोटड़ी व्यास की छात्राओं ने 67वीं राज्य स्तरीय अंडर-19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रग्बी में प्रदेश चैंपियन बनने के साथ हैंडबॉल में कांस्य पदक जीता। मानपुर देवड़ा में संपन्न प्रतियोगिता से लौटने पर स्कूल प्रबंधन ने दोनों टीमों का भव्य स्वागत किया।
राज्य स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में पहली बार शामिल रग्बी में विद्यालय की छात्राओं का चैंपियन बनना विशेष उपलब्धि है। कप्तान दीपिका के नेतृत्व में स्नेहा, अंशवी, श्वेता, दिव्यांशी, नंदिता और प्रिया ने शानदार प्रदर्शन कर टीम को जीत दिलाई।
वहीं, हैंडबॉल टीम ने कप्तान नंदिता और उपकप्तान स्नेहा के नेतृत्व में तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता। टीम कोच धर्मेंद्र चौधरी ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना की। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी, एडीपीओ सिरमौर दीपिका गुरंग, खेल प्रशिक्षकों और पंचायत प्रतिनिधियों ने खुशी जताई। स्कूल प्रबंधन ने खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं
विज्ञापन
प्रधानाचार्य जीवन प्रकाश जोशी ने कहा कि रग्बी में प्रदेश चैंपियन बनना विद्यालय के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत, टीम भावना और प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन को देते हुए सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएं दीं।