फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Danger increases due to hanging wires in narrow streets

Sirmour News: संकरी गलियों में लटकते तार से बढ़ा खतरा

Sun, 10 May 2026 11:31 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
Danger increases due to hanging wires in narrow streets
नाहन में खंबों में उलझी तारों के जाल। संवाद
कुम्हार गली और छोटा चौक में तार से कई बार लग चुकी आग
विज्ञापन


राहगीर और दोपहिया वाहन चालक परेशान
बिना व्यवस्था बिछाया फाइबर नेटवर्क
नगर परिषद के चुनावों में प्रत्याशियों से इस बार समस्या के समाधान की आस

पंकज तन्हा

नाहन (सिरमौर)। नगर परिषद चुनाव की रणभेरी बजते ही शहर की सियासत गर्माने लगी है। प्रत्याशी घर-घर जाकर विकास के बड़े-बड़े वादे कर रहे हैं, लेकिन इस बार नाहन की जनता की प्राथमिकताएं बदली हुई नजर आ रही हैं। शहर की संकरी गलियों और मुख्य बाजारों के ऊपर फैला बिजली, इंटरनेट और केबल का बेतरतीब जाल परेशानी कर रहा है।
हाल ही में कुम्हार गली और छोटा चौक में हुई अग्निकांड की घटनाओं ने प्रशासन और नगर परिषद के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। कई स्थानों पर बिजली और केबल इतनी नीचे लटक रहे हैं। इससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा है। लोगों का कहना है कि अब उन्हें केवल सड़क और नालियों की राजनीति नहीं, बल्कि सुरक्षित नाहन चाहिए।
विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि बिजली के खंभों पर निजी कंपनियों ने बिना किसी व्यवस्था के फाइबर और केबल लाइन जाल बिछा दिया है। इसके चलते न केवल आग लगने का खतरा बढ़ गया है, बल्कि शहर की ऐतिहासिक सुंदरता भी प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए स्पष्ट योजना जनता के सामने रखनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली के खंभों पर निजी कंपनियों ने मनमाने तरीके से फाइबर लाइनें डाल रखी हैं। आखिर यह सब किसकी अनुमति से हो रहा है। क्या चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशियों के पास तार को हटाने या व्यवस्थित करने की कोई ठोस योजना है।
-अजय चौहान, स्थानीय निवासी
क्षेत्र बिजली की तार में तीन बार आग लग चुकी है। अब तक कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, यह राहत की बात है। इसके बावजूद यह समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों को इसे अपनी पहली प्राथमिकता बनाना चाहिए।
-मीना शर्मा, रानीताल
नाहन की ऐतिहासिक पहचान इन काले तार के पीछे छिपती जा रही है। स्मार्ट सिटी की बात करने से पहले शहर की बुनियादी सुरक्षा सुनिश्चित करना जरूरी है। नई परिषद को बिजली विभाग के साथ समन्वय बनाकर चरणबद्ध तरीके से भूमिगत वायरिंग की योजना लागू करनी चाहिए।
-मनोरमा वती, अमरपुर
खंभों पर फैला केबल का जाल खतरा बन चुका है। नगर परिषद ने अब तक इन कंपनियों के लिए कोई स्पष्ट नियम क्यों नहीं बनाए। इस बार जनता केवल कागजी वादों से संतुष्ट नहीं होगी और यह मुद्दा चुनाव में प्रत्याशियों की घेराबंदी करेगा।

-सरिता ठाकुर, ढाबो

नाहन में खंबों में उलझी तारों के जाल। संवाद

नाहन में खंबों में उलझी तारों के जाल। संवाद

नाहन में खंबों में उलझी तारों के जाल। संवाद

नाहन में खंबों में उलझी तारों के जाल। संवाद

नाहन में खंबों में उलझी तारों के जाल। संवाद

नाहन में खंबों में उलझी तारों के जाल। संवाद

नाहन में खंबों में उलझी तारों के जाल। संवाद

नाहन में खंबों में उलझी तारों के जाल। संवाद

नाहन में खंबों में उलझी तारों के जाल। संवाद

नाहन में खंबों में उलझी तारों के जाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed