फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   dadhahu college students teach to school students

Sirmour News: ददाहू कॉलेज के स्वयंसेवियों ने प्राथमिक स्कूल में पढ़ाए बच्चे

Mon, 26 May 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 26 May 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
dadhahu college students teach to school students
प्राथमिक पाठशाला ददाहू में बच्चों को पढाता डिग्री कालेज ददाहू का स्वयंसेवी। संवाद
सचित्र--
विज्ञापन

ददाहू कॉलेज के स्वयंसेवियों ने प्राथमिक स्कूल में पढ़ाए बच्चे
महाविद्यालय में प्रवेश को लेकर भी प्रेरित किए अविभावक
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय ददाहू की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवियों ने गोद ली प्राथमिक पाठशाला ददाहू के विद्यार्थियों को पढ़ाया। इन स्वयंसेवियों में विशाल ने पांचवीं, प्रीति ने चौथी और शुभम ने तीसरी कक्षा के विद्यार्थियों को पढ़ाया। विद्यार्थियों को पढ़ाने के साथ-साथ खेल गतिविधियां भी करवाई गईं।
स्वयंसेवियों ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में महाविद्यालय में प्रवेश लेने से संबंधित बैनर भी लगाए। ददाहू बाजार व बस अड्डे पर लोगों को अपने बच्चों को महाविद्यालय में प्रवेश लेने के लिए प्रेरित किया। इसमें विशाल, प्रीति, शुभम, सृष्टि शर्मा व दिक्षु ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी प्रो. दिनेश कुमार ने बताया कि पहली से 19 जून तक स्नातक प्रथम वर्ष के लिए ऑनलाइन माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी। अभ्यर्थी महाविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद 20 जून को शाम पांच बजे मेरिट सूची महाविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित होगी। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन प्रवेश में किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या आती है तो प्रवेश कमेटी से जानकारी हासिल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य डाॅ. पवन कुमार ने स्वयंसेवियों के इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि महाविद्यालय में प्रवेश को लेकर गांव स्तर भी पर विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिससे कि कोई भी विद्यार्थी महाविद्यालय में प्रवेश से वंचित न रहे।
---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed