फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   culture worship of siva first savan monday

पांवटा साहिब के प्राचीन शिवालयों में जुटी श्रद्घालुओं की भीड़

Mon, 19 Jul 2021 05:48 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
culture worship of siva first savan monday
पांवटा साहिब(सिरमौर)। सावन महीने के प्रथम सोमवार को प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर, बद्रीपुर, तारुवाला, राजबन, माजरा, पांवटा शहर के शिवालयों में हर-हर महादेव, जय ओम शिवकारा की गूंज सुनाई दी। बारिश होने के बावजूद सुबह से ही श्रद्धालुओं की मंदिरों में खासी भीड़ रही। वहीं, शिव मंदिरों के साथ अन्य मंदिरों पर भी दिनभर भक्तों का तांता लगा रहा है। इस दौरान मंदिरों में भोलेनाथ के उद्घोष से माहौल भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन

पांवटा क्षेत्र के पंडित ब्रह्मानंद शर्मा, नरेश शर्मा, पंकज शर्मा, रामकिशन, बलबीर शर्मा और रमेश शास्त्री ने कहा कि सावन महीने में भगवान शिव की पूजा से मनवांछित फल प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि इस महीने में भगवान भोले शंकर को दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल, बिल पत्र, ऑक व धतूरा आदि चढ़ाया जाता है। इस माह में भगवान भोलेनाथ की सच्चे मन से आराधना से मनवांछित फल प्राप्त होता है। महामृत्युंजय के जाप शुरू हुए तथा रुद्राभिषेक किया गया।
विज्ञापन

पांवटा उपमंडल के अधिकतर शिवालयों में सुबह से श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया था। बीच में तेज बारिश भी हुई। बारिश कम होने पर फिर से श्रद्धालुओं का शिवालय में आना शुरू हुआ। सावन माह के पहले सोमवार के दिन शिवलिंगों का दूध, जल से अभिषेक किया गया। शिवलिंगों को पुष्प, बेल पत्र, ऑक, धतूरे से सजाकर आरती की गई। पांवटा क्षेत्र के पातालेश्वर मंदिर, बद्रीपुर शिव मंदिर, तारुवाला शिव मंदिर, देवीनगर मंदिर आदि अन्य शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई लोगों ने पंडितों की मौजूदगी में शिव महाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने गिरिपार के कांडो, कमरऊ, कफोटा, सतौन और आंजभोज के शिव मंदिरों में भी शीश नवाया। रामकिशन शर्मा और पंकज शर्मा का कहना है कि सावन में शिव अभिषेक का विशेष महत्व है। पंडितों के अनुसार शिवलिंग के पूजन से शिवजी का आशीर्वाद मिलता है। समुद्र मंथन में निकले विष के पान के बाद जलन को शांत करने शिवजी का जलाभिषेक किया गया था। यह विधि अपनाई जाती है। इसके साथ ही ऑक और बिल्व पत्र चढ़ाने से अनिष्ट ग्रह की दशा भी शांत होती है।
------------
सुरेश तोमर)
...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed