फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   culture programme

गायकी में दलजीत सिंह और कविता प्रतियोगिता में कुलविंद्र प्रथम

Sun, 28 Feb 2021 07:43 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
culture programme
पांवटा साहिब में आयोजित हुनर ए हिमाचल कार्यक्रम के विजेता प्रतिभागी आयोजकों के साथ। - फोटो : NAHAN
पांवटा साहिब (सिरमौर)। रोटरी क्लब पांवटा साहिब और पोएटिक आत्मा फाउंडेशन के माध्यम से हुनर ए हिमाचल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुशायरा-शायरी और गायकी प्रतिस्पर्धा आयोजित की गई। गायकी में दलजीत सिंह प्रथम रहे जबकि शायरी और कविता की श्रेणी में कुलविंद्र सिंह ने बाजी मारी। कार्यक्रम में कलाकार कविता पुंडीर विशेष तौर पर आमंत्रित थीं।
विज्ञापन

हुनर ए हिमाचल का आयोजन सुखमनी पैलेस पांवटा साहिब में हुआ जिसमें गायक मनमोहन ठाकुर, शुभांक ठाकुर ने बॉलीवुड गीत, चंडीगढ़ के शुभम चोपड़ा ने पंजाबी, हिंदी गानों और कॉमेडी तथा सिरमौर के उभरते कलाकार रघुवीर ठाकुर ने पहाड़ी गीतों से दर्शकों को खूब नचाया। कार्यक्रम के दौरान युवाओं को नशे से दूर रहने की सीख कलाकारों ने दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवक अनिल सैनी, विशिष्ट अतिथि एनपीएस सहोता और विशेष मेहमान के रूप में चेयरमैन डेंटल कॉलेज पांवटा साहब डॉ. गौरव गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

गायकी में दलजीत सिंह प्रथम, सिमरन भारती दूसरे और शाहरुख तृतीय स्थान पर रहे। शायरी और कविता की श्रेणी में कुलविंद्र सिंह प्रथम, शेफाली द्वितीय तथा नितिका भारती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गायकी, शायरी और कविता की प्रतियोगिता के विजेताओं को गायकी श्रेणियों में प्रथम पुरस्कार प्राप्त करने वाले को 5100 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 3100 रुपये और 2100 रुपये की राशि प्रदान की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोटरी क्लब प्रधान अरविंद्र सिंह ने कहा कि विभिन्न राज्यों से पहुंचे डॉक्टर रहमान, वरुण आनंद, सावन शुक्ला, थॉमस पॉल, अभिषेक तिवारी और रजनीश कुमार ने कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर रोटरी क्लब प्रधान अरविंद्र मरवाहा, अरुण शर्मा, डॉ. प्रवेश सबलोक, कुलवंत सिंह चौधरी, रिपुदमन सिंह कालरा, कविता पुंडीर, यशपाल धीमान, सुमेश वर्मा, गुरप्रीत सिंह, सूरज भयाना, यथार्थ गुप्ता, राकेश रेहल, पूजा, भारती, दीप्ति, विक्रम ठाकुर, दीपिका, अंकित, अंकित, भार्गव तोमर, सचिन, रवीना, अमित, सुभाष, प्रतीक, हरप्रीती, हिमांशु, आकाश, मोहित, नेहा, नूतन, खुशबू, काजल और रोबिन चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed