Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   culture night in nohradhaar

Sirmour News: नौहराधार में 10 नवंबर को सजेगी दिवाली धमाका की रंगारंग महफिल

Sat, 07 Nov 2026 12:44 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
culture night in nohradhaar
दलजीत सिंह, विवेक राजटा, श्रुति शर्मा और उपागया चंदेल सहित कई कलाकार बांधेंगे समां
विज्ञापन

रुद्रा बैंड की लाइव प्रस्तुति और सोलन के किरण शर्मा ग्रुप का डांस रहेगा मुख्य आकर्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
नौहराधार/हरिपुरधार (सिरमौर)। दिवाली के पावन पर्व की खुशियों को दोगुना करने के लिए नौहराधार में इस वर्ष भी भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जा रहा है। समस्त नवयुवक मंडल नौहराधार के तत्वावधान में 10 नवंबर को ग्राम पंचायत नौहराधार के प्रांगण में दिवाली धमाका कार्यक्रम आयोजित होगा। इस रंगारंग संध्या में क्षेत्र की समृद्ध लोक संस्कृति, पहाड़ी संगीत और मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में सरकारी ठेकेदार एवं बोगधार कांग्रेस जोन के अध्यक्ष करण जीत अत्रि अपनी पत्नी और गवाही पंचायत की प्रधान रंजना अत्रि के साथ मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वहीं, समाजसेवी जगमोहन शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकार दलजीत सिंह, विवेक राजटा, श्रुति शर्मा और उपागया चंदेल अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा स्थानीय गायक कलाकार रणवीर चौहान थापा, कमलराज चौहान और अजय चौहान अपनी सुरीली आवाज में पहाड़ी गीतों की प्रस्तुतियां देकर लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को और भी आकर्षक बनाने के लिए रुद्रा बैंड की लाइव प्रस्तुति विशेष आकर्षण रहेगी। वहीं, सोलन के किरण शर्मा ग्रुप द्वारा प्रस्तुत मनमोहक डांस भी दर्शकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र होगा।

आयोजकों का कहना है कि दिवाली धमाका के माध्यम से क्षेत्र की लोक संस्कृति, पहाड़ी संगीत और स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करने के साथ-साथ लोगों को त्योहार के अवसर पर मनोरंजन का यादगार अवसर उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह है।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed