{"_id":"6a2a9dd4219722307507f54f","slug":"cultural-news-sirmour-nahan-news-c-177-1-nhn1002-180698-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: शांत महायज्ञ अनुष्ठान शुरू, धनला में उमड़ेगा आस्था का सैलाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: शांत महायज्ञ अनुष्ठान शुरू, धनला में उमड़ेगा आस्था का सैलाब
विज्ञापन
बिजट महाराज मंदिर मंदिर तक पहुंचने के लिए चार संपर्क मार्गों, पार्किंग और ठहरने की विशेष व्यवस्था
पांच हजार श्रद्धालुओं के लिए एक साथ भोजन करने की क्षमता वाले पंडाल तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब के आंज-भोज क्षेत्र स्थित प्राचीन शिरगुल बिजट महाराज मंदिर धनला में वीरवार को शांत महायज्ञ अनुष्ठान का शुभारंभ श्रद्धा और धार्मिक उत्साह के साथ हुआ। क्षेत्र सहित दूरदराज के इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।
आयोजन समिति के अध्यक्ष हिरदा राम चौहान ठूंडू सहित समिति के पदाधिकारियों संतराम चौहान, रतन चौहान, नेत्र चौहान, सुरेश शर्मा, सुमेर चंद, माधुराम शर्मा, सुनील और राजीव ने बताया कि खत आंजभोज की कमेटी की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक प्रबंध किए गए हैं। मंदिर तक पहुंचने के लिए चार संपर्क मार्ग विकसित किए गए हैं। अड़यान से धनला की दूरी करीब साढ़े तीन किलोमीटर, नघेता से चार किलोमीटर, भैला से साढ़े पांच किलोमीटर और राजपुर से धनला तक लगभग नौ किलोमीटर है।
अड़यान-धनला मार्ग समतल होने के साथ यहां पर्याप्त पार्किंग सुविधा भी उपलब्ध करवाई गई है। समिति के अनुसार मंदिर परिसर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए 63 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। पूरे परिसर में नई विद्युत लाइन बिछाई गई है तथा पुराने बिजली के खंभों को बदलकर नए लगाए गए हैं। वहीं, पेयजल व्यवस्था के लिए करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित स्रोत से पाइपलाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि आयोजन के दौरान अटूट भंडारा, भजन-कीर्तन और महाराज के गुणगान का क्रम लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य खत्री सिंह ठाकुर, पूर्व प्रधान मनीष तोमर, कंवर ठाकुर, हिरदा राम चौहान, भगत राम सहित सैकड़ों महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने मंदिर में माथा टेककर महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।