फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   cultural news sirmour

Sirmour News: शिलाई के पश्मी गांव में विराजमान होंगे छत्रधारी चालदा महासू महाराज

Thu, 11 Dec 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
cultural news sirmour
पश्मी में दो करोड़ की लागत से बनाया गया है महाराज का मंदिर
विज्ञापन


70 किलोमीटर की पैदल यात्रा के बाद 14 दिसंबर को पहुंचेंगे पश्मी
संवाद न्यूज एजेंसी

शिलाई (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश के शिलाई क्षेत्र के इतिहास में इस वर्ष दिसंबर में एक ऐतिहासिक धार्मिक अध्याय जुड़ने जा रहा है। उत्तराखंड और हिमाचल दोनों राज्यों में आस्था के प्रतीक और न्याय के देवता माने जाने वाले छत्रधारी चालदा महासू महाराज पहली बार उत्तराखंड के जौनसार-बावर क्षेत्र से सिरमौर के शिलाई क्षेत्र के गांव पश्मी में पधारने वाले हैं।

देव यात्रा का सबसे खास पहलू यह है कि महाराज इस बार लगभग 70 किलोमीटर की लंबी पदयात्रा करते हुए दसऊ गांव से टौंस नदी पार कर हिमाचल में प्रवेश करेंगे। देवता 13 दिसंबर को मीनस पुल पहुंचकर हिमाचल की सीमा में कदम रखेंगे और द्राबिल गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। अगले दिन 14 दिसंबर को पश्मी गांव पहुंचकर नवनिर्मित महासू मंदिर में विराजमान होंगे।
विज्ञापन


महासू मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए पश्मी और घासन गांव के लोगों ने मिलकर लगभग दो करोड़ रुपये का विशाल कार्य पूरा किया है। पश्मी गांव के 45 परिवारों और घासन के 15 परिवारों ने इस धार्मिक परियोजना में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मंदिर की ध्वज प्रतिष्ठा पहले हो गई थी, लेकिन कपाट 14 दिसंबर को देवता के आगमन के बाद ही खोले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


देव प्रवास को व्यवस्थित तरीके से संचालित करने के लिए श्री महासू महाराज कमेटी गठित की गई है। कमेटी में दिनेश चौहान को बजीर, रघुवीर सिंह को भंडारी और पंडित आत्माराम शर्मा को मुख्य पुजारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पश्मी गांव में महासू महाराज के आगमन की नींव पांच वर्ष पूर्व पड़ गई थी। वर्ष 2020 में लॉकडाउन के दौरान जौनसार के दसऊ गांव से एक विशाल बकरा (घांडुवा) अचानक पश्मी में आकर ठहर गया। दो वर्षों तक ग्रामीण उसे एक साधारण पशु मानते रहे, लेकिन 2022 में देव वक्ता द्वारा स्पष्ट किया गया कि यह वास्तव में देवता का देवदूत है। एक संकेत जो देव प्रवास से पहले भेजा जाता है। पहचान होने के बाद यह बकरा पूरी तरह शांत और सौम्य हो गया, जिसे अब देवी-देवताओं के प्रतीक रूप में सम्मान दिया जा रहा है।


चालदा महासू के पधारने पर प्रतिदिन हजारों श्रद्धालुओं के उमड़ने की उम्मीद है। देव यात्रा के चलते पश्मी गांव में त्योहार जैसा माहौल है। घर-घर में सजावट, दीपमालाएं और देव ध्वज लहराते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यह केवल धार्मिक अवसर नहीं बल्कि पीढि़यों के बाद मिलने वाला सांस्कृतिक सौभाग्य है। हिमाचल की धरती पर चालदा महासू महाराज का यह पहला आगमन न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह दोनों प्रदेशों की सांस्कृतिक विरासत को जोड़ने वाला अभूतपूर्व अवसर माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed