{"_id":"58a9d2224f1c1bd257d87167","slug":"women-organised-railly-against-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ उतरी महिलाएं, निकाली रैली ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशे के खिलाफ उतरी महिलाएं, निकाली रैली
अमर उजाला ब्यूराो राजपुर
Updated Sun, 19 Feb 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर (सिरमौर)। पांवटा उपमंडल के खोदरी माजरी पंचायत में नशे के प्रति आवाज उठनी शुरू हो गई है। रविवार को खोदरी माजरी की सैकड़ों महिलाओं ने एसडीएम पांवटा एचएस राणा के नेतृत्व में गांव से लेकर मुख्य सड़क एवं शराब के ठेके तक नशे के खिलाफ विशाल रैली निकाली। रैली को एसडीएम एचएस राणा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
एसडीएम एचएस राणा ने गांव की महिलाओं, मंडल मंच, पंचायत को नशे के प्रति आवाज उठाने तथा जागरूकता रैली निकलने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए जो गांव की महिलाओं ने पहल की है, वह काबिले तारीफ रही। नशे के कारण जहां जीवन खत्म होता है, वहीं अपराध भी बढ़ता है।
विज्ञापन
खोदरी माजरी महिला मंडल की प्रधान राज रानी, शांति ठाकुर, निर्मला देवी, सत्या देवी, निशा, राजवाला, रतो देवी, डीएस ठाकुर, उप प्रधान राकेश कुमार, गरीब दास, भगत चौहान, बलदेव ठाकुर, रवि ठाकुर, मामराज, ओमप्रकाश, सुरेश कश्यप आदि सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने कहा कि उत्तराखंड से शराबी गांव में आकर माहौल खराब कर रहे हैं। उधर, एसडीएम ने कहाकि गांव में नशे को खत्म करने के लिए स्वरोजगार के साधन अपनाने होंगे। इसके लिए गांवों में शिविर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
-------------------