{"_id":"570fb5d74f1c1b4f304a6ac2","slug":"wine-shop-closed","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं का संघर्ष रंग लाया, शराब ठेेका बंद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिलाओं का संघर्ष रंग लाया, शराब ठेेका बंद
ब्यूरो, अमर उजाला ददाहू (सिरमौर)
Updated Thu, 14 Apr 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गिरिपार क्षेत्र के कोटी धीमान में शराब ठेके के विरोध में पिछले 15 दिनों से चला आ रहा महिलाओं का संघर्ष रंग लाया। जिला प्रशासन ने शराब ठेके को बंद करने का निर्णय लिया। वीरवार को ठेके से शराब का स्टॉकभी उठा लिया गया। इसके लिए महिलाओं ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि कोटी धीमान में शराब ठेका न खोलने की मांग को लेकर महिलाओं का एक प्रतिनिधिमंडल पिछले दिनों उपायुक्त से मिला था। ठेकेदार ने शराब को गांव तक पहुंचा दिया था। इसका महिलाओं ने विरोध किया और ठेके के बाहर सख्त पहरा देते हुए ठेके को नहीं खुलने दिया।
वीरवार को ठेकेदार की ओर से शराब की खेप को वापस उठाने के बाद महिलाओं का विरोध भी शांत हो गया। इस मौके पर कोटी धीमान पंचायत के पूर्व प्रधान एवं ब्लॉक कांग्रेस के महासचिव मित्र सिंह तोमर, पूर्व प्रधान वीर सिंह सहित महिला मंडल प्रधान क्यासो देवी, कांता देवी, राम देवी व कमला देवी सहित दर्जनों महिलाओं ने बताया कि उन्होंने शराब ठेका खोलने का विरोध किया था। इसमें महिलाओं की जीत हुई है। उन्होंने कहा कि महिलाएं भविष्य में भी शराब ठेके को सहन नहीं करेंगी।