{"_id":"5793b84e4f1c1bc148c4caef","slug":"two-arrested-with-dilligal-drugs","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशीली दवाई की खेप सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नशीली दवाई की खेप सहित दो गिरफ्तार
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)।
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
drugs
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नशीली दवाइयों का अवैध कारोबार करने वालों पर जिला पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पांवटा पुलिस और सिक्योरिटी ब्रांच की संयुक्त टीम ने शुक्रवार रात नशीली दवाई के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से नशीली दवाइयां लेकर पांवटा साहिब पहुंचे थे। उनसे दवाइयों की 90 शीशियां बरामद हुई। दोनों से जांच टीम पूछताछ कर रही है। संयुक्त टीम ने चार दिनों के भीतर नशीली दवाइयों की तस्करी का यह तीसरा मामला पकड़ा है।
विज्ञापन
शुक्रवार को टीम ने देहरादून से पांवटा एनएच-7 से गीता भवन की तरफ मार्ग पर नाका लगाया था। पांवटा थाने के एएसआई राम आसरा, सुरक्षा शाखा के मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, नवराज शर्मा, उमेश व महेंद्र की टीम आने जाने वालों पर नजर रख रही थी। इस दौरान पड़ोसी राज्य उत्तराखंड की तरफ से एक बाइक पहुंची।
विज्ञापन
बाइक सवार पिछले युवक के पास एक पेटी थी। संदेह होने पर चैकिंग के लिए रुकवाया। आरोपियों के पास पेटी से अवैध रूप से लाई गई नशीली दवा की 90 शीशियां बरामद की गई। इस बारे में कोई दस्तावेज आरोपी नहीं दिखा सकें। दोनों आरोपियों अमजद अंसारी (24) पुत्र गुलजार अंसारी निवासी मीरपुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश तथा रिक्की (21) पुत्र वीरूपाल निवासी सालापुर सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि पिछले 4 दिनों के भीतर अवैध नशीली दवा का तीसरा मामला पकड़ा गया है। इससे पहले संयुक्त टीम ने आरोपी रिंकू (35) निवासी किशनकोट को 136 नशे की शीशियों के साथ गिरफ्तार किया था। फिर शुक्रवार को 509 नशीले कैप्सूल के साथ हरिजन बस्ती बद्रीपुर निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार किया गया। अब उत्तर प्रदेश के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है। एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी अमजद अंसारी एवं रिक्की निवासी सहारनपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जा रहा है।