{"_id":"5819e9554f1c1bc132436ca9","slug":"two-arrested-with-churse-in-ponta","type":"story","status":"publish","title_hn":" पौना किलो ग्राम चरस समेत 2 गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पौना किलो ग्राम चरस समेत 2 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 02 Nov 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
haryana police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सुरक्षा शाखा व पांवटा पुलिस की संयुक्त टीम ने चरस समेत 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी उत्तराखंड से नशे की खेप लेकर पांवटा पहुंचे थे। सुरक्षा शाखा टीम को पुख्ता सूचना मिली थी। जिसके बाद संयुक्त टीम ने प्रदेश के प्रवेश द्वार गोविंदघाट बैरियर पर नाका लगाया और तड़के बाइक पर सवार होकर पहुंचे आरोपियों को चरस समेत गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि सुरक्षा शाखा टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उत्तराखंड विकासनगर से अवैध नशे की खेप लेकर आरोपी पांवटा क्षेत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद यमुना पुल के समीप मंगलवार रात से बैरियर नाका लगाया। राज्य में पहुंचने वाले वाहनों पर नजर रखी जाने लगी। नाके पर तैनात टीम एएसआई रविंद्र लाल, सुरक्षा शाखा के मुख्य आरक्षी सेवा सिंह, मुख्य आरक्षी राजेंद्र सिंह, आरक्षी नवराज शर्मा, प्रदीप कुमार व मीटू की टीम हर वाहन की जांच कर रही थी। बुधवार को लड़के एक बाइक पर उत्तराखंड की तरफ से बाइक पर सवार युवक पहुंचे।
विज्ञापन
पीछे बैठे युवक ने एक थैला बीच में रखा था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने बैग से 762 ग्राम चरस बरामद कर ली। पुलिस टीम ने बताया कि नाहन अपर स्ट्रीट निवासी आरोपी विजय तोमर (37) पुत्र राजवर्धन तथा नीयर एमसी कॉलोनी नाहन निवासी नरेन कुमार (32) पुत्र राजेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्हें विकासनगर की तरफ से चरस की खेप सिरमौर में पहुंचानी थी।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि कर कहा कि संयुक्त टीम ने देहरादून पांवटा एनएच-7 मार्ग गोविंदघाट बैरियर के समीप नाका लगाया था। चरस समेत गिरफ्तार विजय व नरेन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।