फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two arrest in the case of thieft

चोरी के दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Thu, 26 Nov 2015 07:17 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/ अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Thu, 26 Nov 2015 07:17 PM IST
विज्ञापन
two arrest in the case of thieft

पांवटा पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर धर्मकोट से एक व्यक्ति की मशीनरी चोरी करने का आरोप है। पुलिस जांच टीम ने शिकायत मिलने के 24 घंटों के भीतर उन्हें दबोच लिया। आरोपियों से चोरी की सामग्री भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार पांवटा पुलिस थाने में धर्मकोट निवासी सुमेर चंद पुत्र रतनू राम ने शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें कहा कि मिस्त्री कार्य करने को इस्तेमाल होने वाली ग्रेंडर मशीन समेत सामग्री चोरी हो गई है। चोरी हुई सामग्री की कीमत हजारों रुपयों में है। शिकायत मिलने पर पुलिस जांच टीम ने तफ्तीश शुरू कर दी। संदेह के आधार पर जंबूखाला क्षेत्र से दो आरोपियों से पूछताछ की गई। कड़ी पूछताछ के बाद उत्तर प्रदेश मुजफ्फरनगर के कालमपुर निवासी सुनील कुमार (20) पुत्र फूल सिंह तथा सहारनपुर निवासी अजय कुमार(21) पुत्र रति रामू से चोरी की सामग्री बरामद हुई। इसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि करते कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed