{"_id":"5745b9884f1c1bb5156928a2","slug":"truck-burnt-in-nahan","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक में भड़की आग, गत्ता राख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक में भड़की आग, गत्ता राख
ब्यूराो, नाहन (सिरमौर)।
Updated Wed, 25 May 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नाहन (सिरमौर)। कालाअंब-पांवटा एनएच पर दोसड़का के समीप बुधवार दोपहर बाद गत्ते से लदे एक ट्रक में आग भड़क उठी। गनीमत यह रही कि इस आग से कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर दो बजे के करीब अचानक ही गत्ते से लदे एक ट्रक में भीषण आग लग गई।
बताया जा रहा है कि कालाअंब के रूबीकॉम मैन्यूफैक्चरिंग कंपनी से गत्ता लाद कर यह ट्रक पांवटा साहिब के लिए रवाना हुआ था। आग लगने की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर दमकल विभाग की टीम पहुंची। विभाग की टीम ने ट्रक का ईंजन व टायर बचाने में सफलता हासिल की। ट्रक में लदा गत्ता पूरी तरह से राख हो गया। ट्रक चालक के मुताबिक शॉर्ट सर्किट आग लगने की वजह बताई जा रही है। दमकल विभाग के फायरमैन चंद्रवीर ने बताया कि ट्रक का इंजन व टायर बचा लिए हैं। जबकि गत्ता राख हो गया है।
विज्ञापन