{"_id":"5808d2964f1c1b722b702fb7","slug":"truc-bike-accident-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक-बाइक की टक्कर में एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक-बाइक की टक्कर में एक घायल
ब्यूरो ,अमर उजाला सतौन(सिरमौर)।
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सतौन (सिरमौर)। सतौन में वीरवार को हुए एक सड़क हादसे में एक बाइक सवार गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब पहुंचाया गया। जानकारी के अनुसार सतौन के समीप वीरवार को एक ट्रक व मोटरसाइकिल में बीच भिड़ंत हो गई। इस हादसे में मोटर साइकिल चालक को गंभीर चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि सुबह के समय मेहराड़ गिरिनगर निवासी सुशील कुमार मोटर साइकिल एचपी17बी-3020 पर पांवटा से शिलाई की तरफ जा रहा था। इस दौरान पांवटा की ओर जा रहे एक ट्रक एचआर 37सी-7770 के साथ जोरदार भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
उधर, डीएसपी पांवटा साहिब भीष्म ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मोटर साइकिल सवार तेज रफ्तार में था। तेज रफ्तारी के कारण बाइक की ट्रक से भिड़ंत हो गई। घायल को 108 एंबुलेंस में पांवटा अस्पताल लाया गया जहां हालत बिगड़ने के कारण उसे नाहन रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मोटर साइकिल सवार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन