फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   three trees of devdhar cutting, case file

देवदार के तीन पेड़ों पर चली कुल्हाड़ी, मामला दर्ज

Tue, 06 Dec 2016 07:33 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)। Updated Tue, 06 Dec 2016 07:33 PM IST
विज्ञापन
three trees of devdhar cutting, case file
digital india - फोटो : demo

विज्ञापन


राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ इलाके की पाब बीट में तीन देवदार के पेड़ों पर अज्ञात लोगों ने कुल्हाड़ी चला दी। इस मामले में वन विभाग ने पाब बीट के जंगल में अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस थाना राजगढ़ में प्राथमिकी दर्ज करवाई है।  

वन विभाग ने देवदार के 12 नग भी जंगल में बरामद किए हैं। वन परिक्षेत्राधिकारी हर्ष मोहन व बीओ जय सिंह ने पुलिस को सूचना दी कि ठंडीधार खंड की पाब बीट में चुड़ैल के नाले के समीप वन कर्मियों ने 12 नग देवदार के बरामद किए हैं। जबकि, इसी जंगल में तीन पेड़ भी अज्ञात लोगों ने काटे डाले हैं। कटे पेड़ों की कीमत करीब एक लाख के करीब आंकी गई है। जबकि बरामद लकड़ी की कीमत तीस हजार बताई जा रही है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि वन मंडलाधिकारी मृत्युंजय माधव के पद संभालने के बाद ही वन विभाग ने लकड़ी की अवैध तस्करी पर शिकंजा कसना शुरू किया है। विभाग की मुहिम को सफलता भी मिल रही है। उधर, इस बारे में डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed