{"_id":"587cfec24f1c1b233aefe730","slug":"three-person-injured-in-road-accident-in-ponta","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांवटा में दो सड़क हादसों में एक महिला समेत 3 घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पांवटा में दो सड़क हादसों में एक महिला समेत 3 घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Mon, 16 Jan 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
हॉस्पिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब(सिरमौर)। देहरादून पांवटा नेशनल हाइवे-7 पर दो सड़क हादसे हुए जिसमें एक महिला समेत 3 लोग घायल हुए हैं। दो की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद, नाहन व पीजीई रेफर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को पांवटा नाहन मार्ग पर पुरुवाला के समीप दो बाइक आपस में टक्करा गईं जिससे सुरजीत (29) पुत्र वीरेंद्र निवासी रामपुर भारापुर तथा रुस्तम(40) पुत्र जग्गा खान निवासी सालवाला हादसे में घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पांवटा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सुरजीत सिंह की हालत गंभीर होने पर पीजीआई रेफर किया गया है। रुस्तम की हालत अब ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
दूसरे हादसे में एक बाइक बद्रीपुर के समीप स्किड हो गई जिसमें यूपी शहजाहांपुर तहसील पबाया की ग्राम वनढा निवासी मधु(17) गंभीर रुप से घायल है। अपने रिश्तेदार के साथ युुवती बाइक पर जा रही थी। हादसे में घायल युवती को प्राथमिक उपचार के बाद नाहन रेफर कर दिया गया है। सिविल अस्पताल पांवटा के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. कमाल पाशा ने कहा कि गंभीर रुप से घायल सुरजीत सिंह व मधु को रेफर कर दिया गया है। उधर, एसएचओ पांवटा अशोक चौहान ने पुष्टि की है।
विज्ञापन