फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   thieft issue, two accused arrest

चोरी मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Fri, 26 May 2017 11:06 PM IST
Updated Fri, 26 May 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन

पांवटा पुलिस टीम ने ट्रक से हजारों रुपये के जूते चोरी मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गत सप्ताह पांवटा के रामपुरघाट में रात के समय एक ट्रक से करीब 30 हजार के जूते उड़ा लिए थे। इसकी शिकायत थाने में की गई थी। पुलिस जांच टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से दोनों को अदालत से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है।

विज्ञापन


पांवटा पुलिस टीम चोरी की शिकायत मिलने पर जांच में जुट गई। पुख्ता सूचना के आधार पर वीरवार रात को पांवटा के पट्टी नत्था निवासी आरोपी गुरदीप उर्फ कोना (23) पुत्र सुरमुख व इंतजार उर्फ चींटू (27) पुत्र कुर्शिद निवासी रामपुरघाट को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


दोनों के खिलाफ आरोप है कि गत 16 मई की रात पांवटा के रामपुरघाट के पास जूते से लदे एक ट्रक से हजारों के जूते उड़ा लिए। चोरी की आशंका होने पर जूते के बैग की गिनती की गई। आशंका एकदम सही निकली। उसके बाद ट्रक के चालक व औद्योगिक इकाई प्रबंधन ने चोरी की शिकायत पांवटा थाना में दर्ज करवा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलते ही पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी। मामले की जांच कर रहे मुख्य आरक्षी दाता राम, आरक्षी संजय, प्रदीप व दिनेश समेत पुलिस टीम ने चोरों को दबोचने के प्रयास शुरू कर दिए। उसके बाद चोरी मामले के आरोपियों को उनके घर के आसपास से गिरफ्तार किया गया।


उधर, डीएसपी पांवटा प्रमोद चौहान ने पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रामपुरघाट में ट्रक से जूते चोरी मामले में दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए है। आरोपियों को कोर्ट से एक दिन का पुलिस रिमांड मिला है। आरोपियों से पूछताछ कर जूतों की रिकवरी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed