फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   theft in Kolar

कोलर में घर से गहने और नकदी उड़ाई

Thu, 15 Dec 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पांवटा साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला/पांवटा साहिब Updated Thu, 15 Dec 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
theft in Kolar
thief

माजरा पुलिस चौकी के तहत पड़ने वाले कोलर गांव में चोरों ने एक घर का ताला तोड़ कर गहनों सहित नकदी पर हाथ साफ कर लिया। इसमें 16 हजार की नकदी तथा करीब एक लाख की ज्वेलरी चोर उड़ा ले गए। कोलर से परिवार नालागढ़ अपने रिश्तेदारों के यहां गया हुआ था। वापस आकर देखा तो घर के ताले टूटे मिले। घर में एक गुल्लक में रखी सोने-चांदी की ज्वेलरी आर नकदी भी गायब मिली। सूचना मिलते ही माजरा पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस की टीम जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


कोलर निवासी गुरमीत कौर पत्नी देवराज ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 12 दिसंबर को घर में ताला लगाकर बेटी नीलम और उसका बेटा ओमवीर समेत बद्दी-नालागड़ में रिश्तेदारी में गए थे। मंगलवार रात को परिवार वापस लौटा। घर आकर देखा तो घर के ताले टूटे मिले। महिला ने कहा कि बेटी की रखी हुई 16 हजार नकदी गायब मिली। एक गुल्लक में रखे बेटी नीलम के करीब एक लाख के सोने और चांदी के जेवर भी गायब थे। इसके बाद पुलिस चौकी माजरा में सूचित किया गया। सूचना देने के बाद एएसआई प्यार सिंह की टीम ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि कोलर निवासी महिला की शिकायत पर आईपीसी की धारा 457 तथा 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। माजरा पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed