{"_id":"57dff1bf4f1c1b5f13a8343a","slug":"six-lakhs-pupees-jewllery-stolen-two-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह लाख के गहने चुराए, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छह लाख के गहने चुराए, दो युवक गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Mon, 19 Sep 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
shimla police
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब थाना के अंतर्गत तिब्बती कालोनी में दो दिन पहले घर वालों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर शातिर चोर करीब छह लाख रुपये के गहनों पर हाथ साफ कर गए। इस मामले में पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे से चोरी हुई दो चैन और एक रिंग बरामद कर ली गई है। आरोपियों से पूछताछ जारी है।
जानकारी के अनुसार सतौन स्थित जांपा लोटो तिब्बती कालोनी में बीते शनिवार को चोरी की वारदात हुई। मामले में पुलिस थाना पांवटा साहिब में 6 लाख के गहनों व अन्य जरूरी सामान की चोरी होने की प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। पांवटा के मुख्य बाजार निवासी प्रदीप दीक्षित ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 17 सितंबर को वह अपने काम से देहरादून गया था। उसकी पत्नी दवाई लेने भूपपुर, पांवटा साहिब आई हुई थी। जब उसकी पत्नी दवाइयां खरीदकर घर वापस लौटी तो घर के ताले टूटे मिले। साथ ही घर से सोने के आभूषण व अन्य जरूरी सामान गायब मिला। शिकायतकर्ता ने सतौन के निवासी रोबिन पर शक जताते हुए बताया कि उसका दुकान व मकान में आना जाना लगा रहता था। इस मामले में पुलिस ने रोबिन व परमजीत निवासी बद्रीपुर को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
उधर, इस मामले में पांवटा पुलिस थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में दोनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कुछ आभूषणों की बरामदगी भी की गई है। दूसरे आभूषणों के लिए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
---------------
पैदल चल रही महिला को टक्कर मारी, घायल
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब में मोटरसाइकिल की टक्कर से एक महिला घायल हो गई। इस मामले में कोटड़ी व्यास निवासी अजय कुमार ने पांवटा साहिब पुलिस थाना में मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में बताया गया है कि 17 सितंबर की शाम को जब वह अपने घर के पास खड़ा था तो एक मोटरसाइकिल ने पैदल चल रही महिला को टक्कर मार दी। इससे महिला गीता देवी को गंभीर चोटें आई हैं। इस मामले में पांवटा पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।