{"_id":"578fb5444f1c1b1e25c4b839","slug":"prisioner-make-murder-with-girl-friends","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगौड़े कैदी ने किया था सोहन का मर्डर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भगौड़े कैदी ने किया था सोहन का मर्डर
ब्यूरो अमर उजाला कालाअंब (सिरमौर)।
Updated Wed, 20 Jul 2016 11:00 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ में दबोचे बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कालाअंब (सिरमौर)। कालाअंब थाना के अंतर्गत बर्मा पापड़ी-कौलावालांभूड मार्ग पर सोहन सिंह मर्डर केस की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। 16 दिन पहले हुए इस मर्डर की छानबीन, जुटाए गए साक्ष्य और पूछताछ में जो तथ्य सामने आए, वह हैरान करने वाले हैं। पूरा मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा पाया गया। दरअसल, सोहन की पत्नी और उसके प्रेमी ने एक षडयंत्र के तहत उसे मौत के घाट उतार दिया था। पुलिस ने सोहन की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।
इस मामले में हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवक पर पहले भी दो हत्याओं के आरोप हैं। एक हत्या में वह उम्र कैद की सजा काट रहा है, जबकि दूसरे में अंडर ट्रायल है। नाहन जेल से पेरोल पर जाने के बाद वह लौट कर नहीं आया।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक चार जुलाई को कौलावालांभूड निवासी सोहन सिंह (26) की सुषमा के साथ लगभग तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। एसपी सौम्या साम्बशिवन और एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि सुषमा की राजेश की पहले से जान-पहचान थी। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस मामले में सुषमा को हर घटना की पहले से जानकारी थी। तीन जुलाई को बर्मापापड़ी-कौलावालांभूड मार्ग पर राजेश पहले ही पहुंच गया था। सोहन व राजेश की जान-पहचान पहले से थी। वह भी उसके साथ निकल गया। पुल के समीप मौका पाकर उसने किसी बहाने से बाइक रुकवाया और उस पर प्रहार कर दिया। हालांकि हत्या में शामिल हथियार को अभी पुलिस ने बरामद करना है। हत्या के बाद सोहन और बाइक को पुल से नीचे फेंक दिया गया। पुलिस ने सुषमा के खिलाफ आपराधिक षडयंत्र रचने के आरोप में भादंसं की धारा 120बी के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि हत्या के आरोपी राजेश पर धारा 302 लगाई गई है।
विज्ञापन
बॉक्स के लिए--
आरोपी ने की तीसरी हत्या
आरोपी राजेश पहले भी दो हत्याएं कर चुका है। 2006 में पांवटा साहिब में एक शख्स की हत्या हुई थी। उसे बाता नदी में फेंक दिया गया था। एसपी ने बताया कि इस मामले में राजेश को आजीवन कारावास की सजा हुई है। नाहन जेल में वह सजा भुगत रहा था लेकिन नवंबर में भाई की शादी के लिए पेरोल पर गया था, लेकिन उसके बाद वापस लौटकर नहीं आया। इसके अलावा उत्तराखंड के डोईवाला में भी आरोपी राजेश ने एक हत्या को अंजाम दिया था। इस मामले का ट्रायल चल रहा है।
----------------