{"_id":"581a152a4f1c1bac31437142","slug":"police-arrested-the-accused-of-thefting-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"एकत्र सामान चुराने वाले दबोचे ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एकत्र सामान चुराने वाले दबोचे
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
Updated Wed, 02 Nov 2016 10:02 PM IST
विज्ञापन
haryana police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा साहिब (सिरमौर)। देवीनगर में चोरी की वारदात करने वालों को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोच लिया है। मंगलवार रात को चोरी की वारदात हुई थी। एक परिवार ने अपनी की बेटी के विवाह को एकत्र किया सामान चोर उड़ा ले गए थे। शिकायत मिलने पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके करीब 15 हजार का सामान भी बरामद हो चुका है।
विज्ञापन
बता दें कि पांवटा क्षेत्र में बढ़ती चोरियों की वारदात से क्षेत्रवासी परेशान हैं। शहरी क्षेत्र के विभिन्न रिहायशी कॉलोनियों व वार्डों में चोरी की वारदात हो चुकी है। एक व्यक्ति की कार से शमशेरपुर के पास शोरूम के बाहर खड़ा कार से 50 हजार नगदी उड़ाई गई। विश्वकर्मा चौक के समीप मोबाइल दुकान से हजारों के मोबाइल सैट चोरी कर लिए गए। देवीनगर में हुई चोरी की भी, पुलिस थाना पांवटा में शिकायत मिली थी। शिकायतकर्ता देवीनगर निवासी शाहरुख खान ने कहा कि मंगलवार देर रात को चोरी हुई है। देवीनगर वार्ड-10 में स्थित मकान में परिवार अपनी बेटी के विवाह को सामान एकत्र कर रहा है। जिसमें बर्तन, कपड़े, गैस समेत सामान शामिल था। चोर ने घर के ताले तोड़ कर सामान उड़ा लिया। शिकायत मिलते पर पुलिस ने संदिग्ध लोगों पर नजर रखी।
विज्ञापन
जांच टीम ने इस मामले में देवीनगर क्षेत्र निवासी ऋषि कुमार व एक अन्य आरोपी से पूछताछ की। संदेह सही निकला, आरोपियों के पास से चोरी हुआ लड़की के विवाह का सामान भी बरामद हो गया। आरोपियों से पुलिस जांच टीम अन्य चोरी की वारदातों के बारे में भी कड़ी पूछताछ कर रही है। पीड़ित परिवार को सामान दिखाया गया। लिखित शिकायत के अनुसार सामान पाया गया। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, डीएसपी पांवटा भीष्म ठाकुर ने पुष्टि की है।
विज्ञापन